ऑपरेशन सिंदूर की आग में जला पाकिस्तान…इन इलाकों को बनाया गया निशाना, विदेश सचिव और लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी ने दी बड़ी जानकारी-Video

Share News

Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के करीब 15 दिन बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है. सोशल मीडिया पर इस हमले के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें साफ दिखाई दे रही है कि ऑपरेशन सिंदूर की आग में किस तरह पाकिस्तान के आतंकवादी जल रहे हैं.

Opretion sindoor..

Opretion sindoor की जानकारी देते हुए

कल रात करीब एक बजे भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक के जरिए पीओके के अंदर घुसकर वहां मौजूद आतंकी ठिकानों को नेस्तानाबूत कर दिया है. सेना ने मंगलवार की देर रात को पीओके के मुजफ्फराबाद, मदिरके, कोटली सहित 9 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की है. भारत के इस हवाई हमले में 70 आतंकी मारे गए हैं. जबकि 55 आतंकी घायल बताए जा रहे हैं.

जब पूरा देश और दुनिया गहरी नींद में सो रही थी तब भारत की सेना आतंकियों को खत्म करने का अभियान चला रही थी. ताकि आतंकवादियों से परेशान लोगों को शांति मिल सके. इस कदम के बाद जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में स्थित हवाई अड्डे को हाई अलर्ट पर रखा गया है. तो वहीं पाकिस्तान बॉर्डर पर भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम को भी एक्टिव कर दिया गया है.

इसी बीच आज यानी कुछ देर पहले ही विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुई पत्रकारवार्ता की है. उन्होंने कहा, “22 अप्रैल 2025 को लश्कर-ए-तैयबा से संबंधित पाकिस्तानी और पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हमला किया और 25 भारतीय नागरिकों और 1 नेपाली नागरिक की हत्या कर दी. विदेश सचिव ने आगे कहा कि उन्होंने लोगों को उनके परिवार के सदस्यों के सामने सिर में गोली मारी। परिवार के सदस्यों को जानबूझकर आघात पहुंचाया गया और उन्हें नसीहत दी गई कि वो वापस जाकर इस संदेश को पहुंचा दें। यह हमला स्पष्ट रूप से जम्मू-कश्मीर में बहाल हो रही सामान्य स्थिति को बाधित करने के उद्देश्य से किया गया था”

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अपना बयान जारी रखते हुए कहा, “25 अप्रैल को UNSC की प्रेस वक्तव्य में TRF के संदर्भ को हटाने के लिए पाकिस्तान के दबाव पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। पहलगाम आतंकी हमले की जांच से पाकिस्तान के साथ आतंकवादियों के संपर्क उजागर हुए हैं…”

इसी के साथ ही विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आगे ये भी कहा कि “पाकिस्तान आधारित आतंकवादी मॉड्यूल पर हमारी खुफिया निगरानी ने संकेत दिया है कि भारत पर आगे भी हमले हो सकते हैं, अत: इन्हें रोकना और इसने निपटना दोनों को बेहद आवश्यक समझा गया। आज सुबह भारत ने इस तरह के सीमा पार हमलों का जवाब देने और उन्हें रोकने तथा उनका प्रतिरोध करने के अपने अधिकार का प्रयोग किया है.”

कर्नल सोफिया ने दी ये जानकारी

प्रेस वार्ता करते हुए कर्नल सोफिया कुरैशी ने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी. इसी के साथ ही पाकिस्तान और PoJK में मुंद्रिके और अन्य आतंकवादी शिविरों पर कई हमलों को दिखाते हुए वीडियो प्रस्तुत किया. उन्होंने बताया कि आतंकवादी स्थल मरकज सुभान अल्लाह, बहावलपुर, पाकिस्तान, जैश-ए-मोहम्मद का मुख्यालय, भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा निशाना बनाया गया।

विंग कमांडर ने दी ये जानकारी

मीडिया से बात करते हुए विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि “पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों और उनके परिवारों को न्याय दिलाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था। 9 आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाया गया और सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया.”

रक्षा मंत्रालय ने दी ये जानकारी

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षा मंत्रालय की ओर से भी एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया.

रक्षा मंत्रालय के बयान में आगे बताया गया है कि कुल मिलाकर, नौ (9) स्थलों को निशाना बनाया गया है. हमारी कार्रवाई केंद्रित, प्रकृति में उकसाने वाली नहीं रही है. किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया है. भारत ने लक्ष्यों के चयन के तरीके में काफी संयम दिखाया है. ये कदम पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के मद्देनजर उठाए गए हैं जिसमें 25 भारतीयों और एक नेपाली नागरिक की हत्या कर दी गई थी. हम इस प्रतिबद्धता पर खरे उतर रहे हैं कि इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. बुधवार दिन में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

तो वहीं भारतीय सशस्त्र बलों की इस कार्रवाई पर सेना के सोशल मीडिया हैंडल से लिखा है- न्याय हुआ. जय हिंद!

ये भी पढ़ें-‘देश जैसा चाहता है…उसी भाषा में देंगे जवाब…’ पहलगाम हमले पर बोले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह -Video