Operation Sindoor: भारत का बड़ा फैसला…10 मई तक बंद रहेंगे ये एयरपोर्ट; पीएम मोदी ने इन देशों की यात्रा स्थगित करते हुए दिया ये संदेश
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने सुरक्षा के मद्देनजर 10 मई तक जम्मू-अमृतसर सहित 9 एयरपोर्ट बंद रखने का फैसला किया गया है. तो दूसरी ओर सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे, क्रोएशिया और नीदरलैंड की यात्रा स्थगित हो गई है. इसी के साथ ही पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद कहा है कि ये देश के लिए गर्व का पल है. इसी के साथ ही उन्होंने देश की जनता के साथ ही भारतीय सेना का मनोबल भी बढ़ाया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 10 मई तक जम्मू, जोधपुर, अमृतसर, चंडीगढ़, राजकोट, भुज, श्रीनगर, लेह और जामनगर एयरपोर्ट बंद रहेंगे. Air India ने 9 शहरों के लिए लिए अपनी सभी उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक कैंसिल कर दी हैं.
Important Travel Update:
Due to ongoing situation, our flights to and from Leh, Srinagar, Jammu, Kangra, Kandla & Amritsar are cancelled for 7th May’25.
Please visit our website or log into our mobile app to check your flight status before leaving for airport.#flyspicejet… pic.twitter.com/0WyF6PSDw4
— SpiceJet (@flyspicejet) May 7, 2025
इंडिगो एयरलाइन्स ने लिया ये फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया, इंडिगो और स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है और एयर इंडिया ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए एक्स पर पोस्ट किया कि सभी उड़ानें 10 मई की सुबह 05:29 बजे तक कैंसिल कर दी गई हैं.
साथ ही Indigo Airlines की 160 डोमेस्टिक फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं. अगर दिल्ली एयरपोर्ट की बात की जाए तो यहां अलग-अलग एयरलाइंस की 20 फ्लाइट्स को रद्द किया गया है. इसके अलावा महत्तवपूर्ण संस्थानों और सेंसेटिव इलाकों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब के कई जिलों में स्कूल और शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं.
#TravelAdvisory
Air India flights to and from the following stations – Jammu, Srinagar, Leh, Jodhpur, Amritsar, Bhuj, Jamnagar, Chandigarh and Rajkot – are being cancelled till 0529 hrs IST on 10 May following a notification from aviation authorities on closure of these…— Air India (@airindia) May 7, 2025
ऑपरेशन सिंदूर की बागडोर दो महिलाओं के हाथ
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारतीय सेना ने करारा जवाब पाकिस्तान के आतंकियों को देते हुए तमाम ठिकाने राख कर दिए हैं.
पाकिस्तान के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में दुर्दांत आतंकवादी मसूद अजहर का पूरा परिवार मौत के मुंह में समा गया है. उसने खुद के लिए कहा है कि वह खुद क्यों नहीं मर गया. उसके परिवार के करीब 10 सदस्य मारे गए हैं और उसका ठिकाना जो कि आलीशान हुआ करता था, अब खंडहर में बदल गया है.
बता दें कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके के अंदर स्थित आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया है। इसमें आतंकी सरगना हाफिज सईद और मसूद अजहर के ठिकाने शामिल हैं। देश की तीनों सेनाओं ने मिलकर इस मिशन को अंजाम दिया।
मुजफ्फराबाद, बहावलपुर, मुरीदके, सियालकोट और कोटली में आतंक के ठिकानों को निशाना बनाया। बड़ी बात ये है कि ऑपरेशन सिंदूर की बागडोर भारत सरकार ने दो महिलाओं (लेफ्टिनेंट कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह) के हाथ में दी और उन्होंने इस ऑपरेशन को बखूबी सम्भाला. बता दें कि देश की तीनों सेनाओं ने मिल कर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है. बता दें कि सेना के सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी हई हैं और उनको वापस बुला लिया गया है.