IPL 2025 News: भारत-पाक तनाव के बीच स्थगित हुआ IPL…आखिर नुकसान से कैसे निपटेंगे टीमों के मालिक और BCCI?

Share News

IPL 2025 Match Postponed Amid Indo-Pak Tension: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया है. अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि अचानक रोके गए मैच के कारण आखिर बीसीसीआई और टीमों के मालिक का कितना आर्थिक नुकसान होगा?

बता दें कि आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. इस सीजन में कुल 57 मैच सफलतापूर्वक खेले जा चुके हैं. तो वहीं 58वें मैच को बीच में ही रोक दिया गया है. हालांकि आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि अचानक स्थगित किए गए आईपीएल के बावजूद भी बीसीसीआई और टीमों के मालिक को कोई भी नुकसान नहीं होगा. दरअसल इसकी वजह है इंश्योरेंस पॉलिसी. फिलहाल खबरों में बताया जा रहा है कि मैच अभी एक सप्ताह के लिए सस्पेंड किया गया है. इसलिए फैन्स को निराश होने की जरूरत नहीं है.

गौरतलब है कि पड़ोसी शहरों जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार को होने वाले मैच को बीच में ही रद्द कर दिा गया था तो वहीं आज यानी शुक्रवार को बाकि के मैच को भी स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि आईपीएल के इस सीजन का समापन 25 मई को कोलकाता में होने वाला था.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को दिए बयान में कहा, “यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश में युद्ध चल रहा है, तब क्रिकेट खेला जाए.” इसी के साथ ही उन्होंने लीग को फिलहाल रोके जाने की पुष्टि की है.

जानें क्या है IPL की इंश्योरेंस पॉलिसी?

जिस तरह से लोग बीमारी के इलाज के लिए, कार और बाइक के लिए या महंगे मोबाइल फोन के लिए इंश्योरेंस कराते हैं, वैसे ही आईपीएल का भी इंश्योरेंस होता है. ठीक उसी तरह आईपीएल मैच का भी बीमा करा कर रखा जाता है. आईपीएल की लोकप्रियता और पहुंच के साथ हर साल इसके बीमा कवर की वैल्यू भी बढ़ रही है. दरअसल आईपीएल के एक-एक मैच में सैकड़ों करोड़ रुपये दांव पर लगे होते हैं.

यही वजह है कि बीसीसीआई पहले से ही इंश्योरेंस की तैयारी करके रखता है. इसी के साथ ही टीमों के मालिक भी अपने खिलाड़ियों का इंश्योरेंस करवा कर रखते हैं ताकि चोट आदि लगने या किसी अन्य स्थिति में टीमों को कोई नुकसान ना हो. मैच रद्द होने पर बीसीसीआई को भी स्पांसर की ओर से मिलने वाले पैसों की भरपाई हो जाती है. अगर तो वहीं कोई मैच या वेन्यू रद्द हो जाए तो बीमा कराए सम-एश्योर्ड का पैसा उस टीम को मिल जाता है, जो बीमा कंपनियां देती है.

इसीलिए आईपीएल के हर मैच और खिलाड़ी का बीमा रहता है. ताकि किसी भी नुकसान की भरपाई आसानी से की जा सके और फ्रेंचाइजी को किसी तरह का आर्थिक नुकसान ना हो.

नई विंडों में पूरा करवाया जाएगा ये सीजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भले ही अभी स्थिति को देखते हुए आईपीएल 2025 को सस्पेंड किया गया है लेकिन स्थितियां जैसे ही सुधरती हैं एक नई विंडो में इस सीजन को पूरा करवाया जाएगा. यानी बीसीसीआई बाकी बचे मैचों के लिए नए शेड्यूल की घोषणा करेगी. हालांकि ये प्रक्रिया वह फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर से सलाह लेने के बाद ही करेगी. इस तरह से देखा जाए तो बीसीसीआई और टीमों के मालिकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होगा. यानी अगर आईपीएल के इस सीजन को रद्द भी कर दिया जाता तो भी किसी को घाटा नहीं होगा. क्योंकि बीसीसीआई की बीमा पॉलिसी उसे कवर करती है..

ये भी पढ़ें-भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तानी वायुसेना के जेट को मार गिराया…तो वहीं हवाई यात्रियों को दी गई सलाह; हवाई अड्डों पर प्रवेश पर प्रतिबंध की खबर है फर्जी-Video