Hanuman Ansh का क्रेज…फिल्म देखने पहुंचा मुस्लिम शख्स; Video वायरल
Hanuman Ansh: फिल्म ‘हनुमान अंश’ का क्रेज न केवल हिंदुओं बल्कि मुस्लिम समाज पर भी साफ दिखाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि फिल्म को मुस्लिम शख्स बड़ी ही एकाग्रता से थियेटर में बैठकर देख रहे हैं.
बता दें कि 07 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में बाबा नीम करोली जी के आध्यात्मिक जीवन पर बनी ये फिल्म रिलीज हुई थी हालांकि शुरुआती दो हफ्ते तक इस फिल्म को खास तवज्जो नहीं मिली और न ही ये फिल्म दर्शकों को खींच पाई थी लेकिन तीसरे वीक से इसने जो कमाई की रफ्तार पकड़ी और हर एक की जुबां पर इसके भजन और फिल्म के डॉयलॉग जिस तरह से चढ़ गए हैं उसे देख बॉलीवुड भी सकते में है.
भारत में कलेक्शन 60 करोड़ पार हो चुका है जबकि फिल्म पर मात्र दो करोड़ के छोटे बजट में ही बनी है. सोशल मीडिया पर लगातार इस फिल्म के भजन और डॉयलॉग वायरल हो रहे हैं. तो वहीं मुस्लिम युवक भी यह फिल्म देखने थिएटर पहुंचा है। सोशल मीडिया पर कई जगहों पर तो लोगों ने चप्पल उतार कर ये फिल्म देखी.
तो वहीं इस फिल्म को पूरे परिवार के साथ बैठकर देखा जा सकता है. थियेटर में युवाओं के साथ ही बुजुर्ग और बच्चे भी फिल्म देखने के लिए पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि रोमांटिक और आधे कपड़ों वाली फिल्में देख देखकर जी भर गया था, इस फिल्म ने अंदर से पवित्र कर दिया.
You watched or not ? pic.twitter.com/m99ePJffK2
— Bhagavad Gita 🪷 (@Geetashloks) September 2, 2026
ये भी पढ़ें-बाबा नीम करोली पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की मची है धूम…शोभिनव सत्या ने की ये अपील-Video