अभिनेत्री स्वरा ने महारानी पद्मिनी पर दिया विवादित बयान…देश भर में आक्रोश; FIR की तैयारी-Video

September 3, 2026 by No Comments

Share News

Swara Bhaskar: फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर का एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बयान में वह महारानी पद्मिनी द्वारा किए गए जौहर पर विवादित टिप्पणी करती दिखाई दे रही हैं. इसके बाद देश भर में आक्रोश व्याप्त हो गया है. करणी सेना ने कहा है कि अगर जौहर स्थल पर जाकर स्वरा माफी नहीं मांगती तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

तो दूसरी ओर सर्व समाज की महिलाओं और सामाजिक संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। इसके अलावा जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष रावत उम्मेद सिंह डोली और महामंत्री तेजराज सिंह चौहान ने अभिनेत्री स्वरा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का फैसला किया है. संस्थान के प्रतिनिधियों ने कहा कि अभिनेत्री ऐतिहासिक तथ्यों और सांस्कृतिक मूल्यों की अनदेखी कर रही हैं।

तो वहीं करणी सेना का कहना है कि अभिनेत्री महारानी पद्मिनी के महान बलिदान की पवित्रता और ऐतिहासिक महत्व को समझने में असमर्थ हैं. करणी सेना की महिला विंग का कहना है कि महारानी पद्मिनी का जौहर आत्मसम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए दिया गया अभूतपूर्व बलिदान था. अभिनेत्री ने हमारी विरांगनाओं का अपमान किया है.

तो वहीं जौहर संस्थान के कोषाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह और संयुक्त मंत्री राजेंद्र सिंह चुंडावत सहित सदस्यों ने स्पष्ट किया कि स्वरा जैसे व्यक्तियों को भारत के त्याग और तपस्या से भरे इतिहास की कोई वास्तविक समझ नहीं है।

इसी के साथ ही जौहर स्मृति संस्थान ने कहा कि अगर अभिनेत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगती तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि स्वरा भाष्कर ने एक कार्यक्रम के दौरान मुगलों के शासनकाल में जौहर करने वाली विरांगनाओं को रेप पीड़िता से तुलना करते हुए कायर होने की बात कही थी.

वह लगातार सफाई दे रही हैं कि उन्होंने जौहर करने वाली महिलाओं को नहीं कहा लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल करणी सेना के बयान में कहा गया है कि जौहर और रेप पीड़िता दोनों ही अलग मामले हैं और दोनों की तुलना नहीं की जा सकती. स्वरा को इतना समझ नहीं आ रहा है. फिलहाल इस पूरे मामले पर स्वरा की जमकर आलोचना हो रही है और इस सम्बंध में कई वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं.

क्या था जौहर?

बता दें कि मुगलों के लिए कहा जाता है कि अगर हिंदू राजा हार जाते थे तो वे राजाओं की महिलाओं को अपने हरम में ले लेते थे यानी हर रोज हिंदू महिलाओं का रेप किया जाता था और उनका अपमान होता था. यहां तक कि अगर हिंदू महिलाएं खुद को मार देती थीं तो लाश के साथ मुगल रेप करते थे. इसलिए युद्ध में अगर हार तय होती थी तो हिंदू महिलाएं खुद को अग्नि कुंड को समर्पित कर देती थीं ताकि दुश्मनों को केवल राख और हड्डियां मिले. यानी मृत शरीर भी दुश्मन के हाथ नहीं लगे. इतिहासकार कहते हैं कि महारानी पद्मावती के साथ 30 हजार स्त्रियों ने जौहर किया था ताकि मुस्लिम अक्रंताओं के हाथ किसी भी तरह न लग सकें. जौहर करने वाली नारियां आज भी राजपूत और देश की तमाम जातियों की महिलाओं के लिए गर्व का विषय हैं.

स्वरा भाष्कर ने दी ये सफाई

ये भी पढ़ें-बाबा नीम करोली पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की मची है धूम…शोभिनव सत्या ने की ये अपील-Video