Kanpur Breaking: कानपुर के इस इलाके में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं विकराल लपटें- Video
Kanpur Big Breaking: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के कलक्टरगंज की गल्ला मंडी के पास भीषण आग लगी है. आग इतनी विकराल है कि इसकी लपड़ें कई किलोमीटर दूर तक देखी जा सकती है. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आग की विकराल सूरत साफ दिखाई दे रही है.
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र कलक्टरगंज की गल्ला मंडी के पास भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई है लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए हैं. मालूम हो कि इस इलाके में बड़े व्यापारियों की दुकानें स्थित हैं. यही वजह है कि व्यापारियों की सांसे अटकी हुई हैं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग तेजी से फैलने के कारण जिससे आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल है.
#WATCH कानपुर (उत्तर प्रदेश): कानपुर की गल्ला मंडी में भीषण आग लगी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। pic.twitter.com/EFXOZEdiCm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 13, 2025
फिलहाल आग पर काबू पाने के लिए राहत और बचाव कार्य जारी है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है. अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. तो वहीं आग लगने का कारण भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। खबर के बारे में और जानकारी सामने आने पर इसे अपडेट किया जाएगा.
कानपुर ब्रेकिंग: कलक्टरगंज की गल्ला मंडी के पास लगी भीषण आग, कई किलोमीटर दूर से दिखीं लपटें
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र कलक्टरगंज की गल्ला मंडी के पास भीषण आग । आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि धुआं और लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी जा रही थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन… pic.twitter.com/x1mhx4UIDd
— UttarPradesh.ORG News (@WeUttarPradesh) May 13, 2025
ये भी पढ़ें-Viral Video: बाइक के पहिए में घुसा आदमखोर अजगर…Video ने कंपा दी रूह; सावधान रहने की सलाह