Viral Video: बाइक के पहिए में घुसा आदमखोर अजगर…Video ने कंपा दी रूह; सावधान रहने की सलाह
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी की रूह कांप रही है, क्योंकि इस तरह की घटना किसी के भी साथ हो सकती है. इसलिए हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आदमखोर अजगर बाइक के पिछले पहिए में फंसा हुआ है और फिर उसे खींच कर निकाला जा रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि आखिर “ये कैसे मुमकिन है?
फिलहाल बाइक सवार को ये जानकारी नहीं हो सकी है कि अजगर उसकी बाइक में कैसे फंस गया. माना जा रहा है कि कहीं पर बाइक काफी देर तक खड़ी रही होगी और अजगर उसमें घुस गया. इस वीडियो की लोकेशन को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है और न ही ये पता चला है कि यह घटना भारत की है या किसी और देश की लेकिन वीडियो ने इंटरनेट पर हड़कंप मचा दिया है और सभी एक-दूसरे को यही सलाह दे रहे हैं कि भाई, बाइक तक जाने से पहले उसे जांच-परख जरूर कर लें.
वीडियो को jeejaji नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिस पर लोग लगातार कॉमेंट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वीडियो देखकर उनकी आत्मा कांप गई.
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें-ब्लैक आउट के दौरान नहीं बंद हुई स्कूटी की लाइट…युवक बोला- “लगता है सबसे पहले मैं ही मरूंगा”-Video