छात्र नहीं लिख सका दिनों के नाम…अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसा शिक्षक को जमकर फटकारा-Video

Share News

Bahraich: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक मदरसे में औचक निरीक्षण करने पहुंचे अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बच्चों से सप्ताह के दिनों के नाम पूछे तो बच्चे नहीं बता सके. इसके बाद अधिकारी ने मदरसा शिक्षक को जमकर फटकार लगाई है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

बता दें कि जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग अब मदरसों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने को लेकर सख्त कदम उठाने की तैयारी में है। इसी क्रम में प्रदेश भर के मदरसों की शिक्षा की गुणवत्ता की जांच लगातार की जा रही है. इस खबर के बाद ये स्पष्ट होता है कि मदरसों की शिक्षा गुणवत्ता रसातल में पहुंच गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्र जिले के महसी क्षेत्र में स्थित एक मदरसे का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. वह बुधवार को महसी क्षेत्र के अशरफिया हस्मतुरर्जा मदरसे में शिक्षण व्यवस्था की हकीकत देखकर उनके पांव तले जमीन खिसक गई. उन्होंने कक्षा सात के एक छात्र से सप्ताह के सातो दिनों के नाम लिखने के लिए कहा. इस पर छात्र दिनों के नाम नहीं लिख सका.

पढ़ाई की ये चिंताजनक स्थिति देखकर अधिकारी ने मौके पर मौजूद शिक्षक को जमकर फटकारा. इस पर शिक्षक ने आगे प्रयास करने की बात कही तो वहीं अधिकारी ने फटकार लगाते हुए शिक्षण स्तर में सुधार के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें-Nautapa-2025: जानें कब से शुरू है नौतपा और क्यों जरूरी है हमारे लिए? इस तरह रखें अपना ख्याल