सिपाही ने रचाई दूसरी शादी…पहली पहुंची DM-SP के पास; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप-Video

Share News

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. एक महिला ने पुलिस विभाग में तैनात सिपाही अमर नाथ यादव पर धोखाधड़ी और दोहरी शादी का गंभीर आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी और एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. सोशल मीडिया पर पीड़िता का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह सिपाही अमरनाथ यादव पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रही है. इस पूरे मामले के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

घटना कोतवाली देहात क्षेत्र से सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खुद को सिपाही की पहली पत्नी होने का दावा करने वाली महिला आज सुबह डीएम और एसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की मांग करते हुए कार्यालय में हंगामा कर दिया. इससे पूरा पुलिस विभाग सकते में आ गया. महिला ने दावा किया कि वह सिपाही अमर नाथ यादव की पहली पत्नी है और अपनी बात को सही साबित करने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट अधिकारियों को दिखाया. इसी के साथ ही आरोप लगाया कि उसके पति सिपाही अमर नाथ ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद दूसरी शादी कर ली, जो कि कानूनी रूप से अपराध है।

तो दूसरी ओर इस पूरे मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच के निर्देश दिए हैं और कहा है कि दोष सिद्ध होने पर सिपाही के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सिपाही के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. फिलहाल इस मामले को लेकर अभी तक सिपाही अमरनाथ यादव का बयान सामने नहीं आया है.

ये भी पढ़ें-Covid-19: कोरोना की फिर दस्तक…! देश में 257 नए मामलों ने बढ़ाई चिंता; स्वास्थ्य मंत्रालय अलर्ड मोड पर, इस तरह रहें सतर्क