मैं आगे भी इसी तरह खेलूंगा…वैभव सूर्यवंशी की खुली चुनौती; UAE के खिलाफ दोहरा शतक जड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड-Video

November 24, 2026 by No Comments

Share News

Vaibhav Suryavanshi: छोटी सी उम्र में वैभव सूर्यवंशी का जलवा क्रिकेट मैदान में जो भी देखता है वो दांतों तले उंगलियां दबा लेता है तो दूसरी ओर वैभव भी हर बार एक नया रिकार्ड बना देते हैं. आज यूएई ए के खिलाफ खेलते हुए भारत के 15 साल के इस खिलाड़ी ने कम गेंदों में तूफानी दोहरा शतक लगाया और इसी के साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए.

तो वहीं मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए वैभव ने कहा कि ये उनकी पहले से ही योजना थी. वह बोले कि पिछले दो मैचों में मैं सेट हो गया था लेकिन शुरुआत को बड़े स्कोर में खुद को नहीं बदल सका. इसलिए आज का मेरा प्लान था कि मैं मैदान पर जाकर अपना टाइम लूंगा और फिर एक-दो बॉल खेलने के बाद मैने समझा कि बॉलर्स के लिए यहां पर कुछ भी नहीं है और इसके बाद मैंने अपनी पूरी ताकत पर भरोसा करते हुए बैटिंग करते हुए खेलना शुरू किया. आगे भी मैं इसी अंदाज में खेलता रहूंगा.

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने यूएई के खिलाफ खेलते हुए 28 बॉल में शतक जड़ा तो वहीं 52 बॉल में दोहरा शतक जड़ कर नया रिकॉर्ड बना लिया. इस तरह से उन्होंने 53 बॉल में 204 रन की शानदार पारी खेली और छा गए. इस दौरान उन्होने सात चौके और 28 छक्के शामिल जड़े. इस मैच में भारत ने यूएई के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की. मालूम हो कि यूएई के 250 रन के टारगेट को भारतीय टीम ने 14.2 ओवर में ही हासिल कर लिया.

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक

वैभव सूर्यवंशी ने 52 बॉल में दोहरा शतक लगाया, जो लिस्ट ए क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक है। कैंटरबरी की ओर से खेलते हुए चाड बोव्स के नाम इससे पहले लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड था। बोव्स ने 103 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया था। ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और भारत के एन. जगदीसन के नाम 114-114 गेंदों का दोहरा शतक बनाने का रिकॉर्ड है।

सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट

वैभव सूर्यवंशी- 52 बॉल

चाड बोव्स- 103 रन

ट्रेविस हेड- 114 बॉल

एन. जगदीसन- 114 बॉल

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर को पीछे छोड़

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस इनिंग में 28 छक्के जड़े हैं. इस तरह से उन्होने एक पारी में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले ये रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के डार्सी शॉर्ट के नाम था. उन्होंने 23 छक्के लगाए थे. तो वहीं न्यूजीलैंड के बेवन जैकब्स एक इनिंग में 21 छक्के लगाए थे और वे इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं।

बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

वैभव ने 28 बॉल में शतक जड़ कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल कर लिया है. उन्होंने जेक फ्रेजर-मैक्गर्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उनके नाम 29 बॉल में शतक लगाने का रिकॉर्ड था.

सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज की सूची

वैभव सूर्यवंशी- 28 बॉल

जेक फ्रेजर-मैक्गर्क – 29 बॉल

एबी डीविलियर्स- 31 बॉल

सकीबुल गनी- 32 बॉल

ईशान किशन- 33 बॉल

ये भी पढ़ें-Shakuntala University: छात्रा संजना को पीएम मोदी का आया बुलावा…उत्साह में कही ये बात