चीफ इंजीनियर के घर पड़ी रेड… तो खिड़की से फेंकने लगा नोटों के बंडल….मिले इतने करोड़- Video Viral

Share News

Odisha’s Chief Engineer: ओडिशा के ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के घर से विजिलेंस टीम को करोड़ों का कैश मिला है. जैसे ही टीम छापा मारने पहुंची तो इंजीनियर ने घर की खिड़की से ही नोटों के बंडल फेंकने शुरू कर दिए. तो वहीं नोट गिनने के लिए 7-8 कर्मचारियों की ड्यूटी लगानी पड़ी और मशीन भी मंगानी पड़ी. जानकारी के मुताबिक, चीफ इंजीनियर के घर में 2.1 करोड़ की नगदी बरामद हुई है।

7 ठिकानों पर मारा गया छापा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को ओडिशा की विजिलेंस टीम ने चीफ इंजीनियर बैकुंठ नाथ सारंगी के 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसी के बाद स्पेशल जज (विजिलेंस) ने सर्च वॉरंट जारी किया और फिर छापेमारी के लिए 8 डीएसपी, 12 इंस्पेक्टर और छह असिस्टेंट सब इंपेक्टर की टीम बना कर छापेमारी की गई. बता दें कि जैसे ही कार्रवाई की भनक लगी वैसे ही चीफ इंजीनियर भुवनेश्वर वाले अपने फ्लैट में मौजूद थे और सबूत मिटाने के लिए 500-500 रुपये के नोटों के बंडल फ्लैट की खिड़की से फेंकने शुरू कर दिए, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया.

इन ठिकानों पर हुई छापेमारी

सोशल मीडिया पर वायरल विजिलेंस विभाग के बयान के मुताबिक बैकुंठ नाथ सारंगी के यहां से बरामद की गई कुल नकदी में से 1 करोड़ रुपये सारंगी के भुवनेश्वर स्थित फ्लैट से जब्त किए गए हैं। तो वहीं 1.1 करोड़ रुपये उनके अंगुल स्थित आवास से मिले। यानी सारंगी की जिन संपत्तियों की तलाशी टीम ने की है, उनमें कराडागाड़िया (अंगुल) में एक दो मंजिला मकान, भुवनेश्वर के डुमडुमा में एक फ्लैट और पुरी के सिउला में एक और फ्लैट शामिल हैं। विजिलेंस विभाग की मानें तो छापेमारी के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलना भ्रष्टाचार का एक गंभीर मामला मानते हुए आगे की जांच जारी है और अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि सारंगी ने यह संपत्ति कैसे अर्जित की। बता दें कि नोटों को गिनने के लिए अधिकारियों ने नोटों की गिनती के लिए करेंसी काउंटिंग मशीनों का इस्तेमाल किया।

ये भी पढ़ें-पत्नी ने जड़ा थप्पड़ और दुनिया भर में उड़ी खिल्ली…फिर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ये सफाई देकर बचाई इज्जत-Video