दारोगा पर पीटने का आरोप…पीड़ित युवक के शरीर पर पड़े चोट के गहरे निशान; वीडियो वायरल

June 24, 2025 by No Comments

Share News

Fatehpur: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक पुलिस कर्मी पर बेरहमी से पीटने का आरोप लगाते हुए दिख रहा है. इसी के साथ ही वह अपने शरीर पर पड़े पीटने के निशान भी दिखाते हुए नजर आ रहा है. मामला उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत् से सामने आया है.

आरोप लगाने वाला युवक सिम विक्रेता है. पीड़ित युवक के मुताबिक उसे घर से उठाकर रात भर पीटा गया. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि कोतवाली के एक कारखास सिपाही और एक दारोगा ने उसे रात भर थाने में बेरहमी से पीटा. इसकी वजह से उसके पूरे शरीर पर चोट के गंभीर निशान पड़ गए हैं।

youth accused inspector of brutally beating him

पीडित युवक चोट दिखाता हुआ

इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से शिकायत भी की है. शिकायती पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. युवक ने शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है. फिलहाल पीटने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है. फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता. तो वहीं इस मामले में आरोपित दारोगा या सिपाही का कोई बयान सामने नहीं आया है. अगर उनका भी पक्ष इस मामले में सामने आता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा.

youth accused inspector of brutally beating him..

शिकायती पत्र

ये भी पढ़ें-Air India विमान… इन तारीखों में हुए बड़े हादसे का शिकार, देखें पूरी लिस्ट; भारत के परमाणु वैज्ञानिक भी मारे गए थे प्लेन क्रैश में