Accident Video: ऊंची इमारत से आत्महत्या करने जा रही थी लड़की…फिर गार्ड्स ने किया ये काम, हैरान करने वाला VIDEO वायरल

July 26, 2025 by No Comments

Share News

Accident Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़की इमारत की दीवार को पकड़ कर लटकी हुई है जिसे देखकर लग रहा है कि मानो वह आत्महत्या करने जा रही है तभी धीरे से छत पर गार्ड्स आ जाते हैं और लड़की के बाल पकड़ लेते हैं. फिर हाथ पकड़ कर उसे ऊपर खींचते हुए दिख रहे हैं. इस तरह से वे लोग लड़की की जान बचाने में सफल हो जाते हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में एक्स पर इस वीडियो को @sanjayjourno नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक कई हजार लोग देख चुके हैं और लोग गार्ड्स को धन्यवाद दे रहे हैं. हालांकि इस वीडियो को देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स इसे स्टंट बता रहे हैं.

उनका कहना है कि अगर लड़की को आत्महत्या करना होता तो वह इमारत को पकड़ कर लटकती नहीं बल्कि कूद गई होती. इस वीडियो को देखकर साफ होता है कि लड़की स्टंट कर रही है और अपनी जान को खतरे में डाल रही है. इस तरह का वीडियो बनाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए तो वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर लड़की को तुरंत नहीं बचाया जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी. इस पर जांच के बाद लड़की पर कार्रवाई होना चाहिए. फिलहाल ये वीडियो किस जगह का है और लड़की ने आत्महत्या का कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है.

ये भी पढ़ें-OYO होटल में प्रेमी के साथ मना रही थी जन्मदिन…पति बच्चों के साथ पहुंचा तो छत से कूदकर भागी-Video