सिपाही प्रेमी के साथ घर में रंगरेलिया मना रही थी महिला पुलिसकर्मी…तभी पहुंच गया कांस्टेबल पति…-Video
Kushinagar Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस की वर्दी में एक महिला से एक शख्स झगड़ा कर रहा है और महिला दरवाजे के भीतर बंद किसी को बचाने की कोशिश कर रही है और दरवाजे पर लगे ताले को शख्स तोड़ने की कोशिश कर रहा है.
यह वीडियो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिपाही पति, ने सिपाही पत्नी को उस वक्त रंगेहाथ पकड़ लिया जब वह अपने सिपाही प्रेमी के साथ रंगरेलिया मना रही थी. महिला सिपाही कसया थाने पर तैनात है. महिला सिपाही ने अपने प्राइवेट आवास पर प्रेमी को बुलाया था. इसकी जानकारी पुलिस लाइन में तैनात उसके पति को जैसे ही हुई तो वह मौके पर पहुंच गया और उसने सिपाही पत्नी से दरवाजा खोलने को कहा लेकिन पत्नी ने मना कर दिया.
इस पर पति ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस बुला ली. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब कहा तब पत्नी ने दरवाजा खोला, लेकिन एक दरवाजे में बाहर से ताला बंद कर दिया. इस पर पति ने पत्नी से दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन वह दरवाजा खोलने को तैयार नहीं हुई.
इस पर जबरदस्ती दरवाजा खोला गया. इसी दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने वीडियो बना लिया जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
दरवाजा खुलने के बाद कमरे से महिला का प्रेमी बाहर जैसे ही बाहर आया पत्नी के प्रेमी को देखते ही पति ने आपा खो दिया और सिपाही प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने बीच बचाव कर उसे बचाया और कसया थाने भेज दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, महिला, उसका पति और प्रेमी तीनों यूपी पुलिस के सिपाही हैं और महिला कसया थाने पर तैनात है, जबकि उसका पति पुलिस लाइन में है और प्रेमी सेवरही थाने पर तैनात है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा और महिला सिपाही ने प्रेमी को खूब बचाने की कोशिश की. तो वहीं महिला के सिपाही पति ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है.
रिश्ते को किया शर्मनाक pic.twitter.com/gt8qoQ1mL3
— बेबाक आवाज (@Bebakjai57) September 1, 2025
2023 में हुई थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी मिथिलेश यादव का विवाह 2023 में जनपद बलिया निवासी महिला कांस्टेबल सिंपी से पूरे रीति-रिवाज के साथ हुआ था. बताया जा रहा है कि विवाह के बाद से पति-पत्नी के रिश्ते ठीक थे लेकिन जब सिंपी की तैनाती कसया थाने में हो गई तो यहीं पर तैनात सिपाही विश्वनाथ राय से उसके अवैध संबंध हो गए.
बताया जा रहा है कि सिंपी और विश्वनाथ दोनों घंटों फोन पर लंबी बातें किया करते थे. इसी के बाद मिथिलेश यादव को शक हो गया था और वह पत्नी पर नजर रखने लगा था. रविवार सुबह शक होने पर ही वह कसया स्थित अपनी पत्नी के कमरे पर अचानक मिलने के लिए पहुंच गया और पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वह कमरे पर पहुंचा तो सिंपी और विश्वनाथ कमरे में अर्धनग्न अवस्था में थे और गेट अंदर से बंद था. काफी कोशिशों के बावजूद गेट नहीं खुला तो उसने 112 डायल कर पुलिस बुला ली. इस पर महिला को गेट खोलना पड़ा. बताया जा रहा है कि गेट न खोलने के दौरान मिथिलेश को महिला के प्रेमी ने धमकी भी दी थी. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पत्नी प्रेमी को बचाने की कोशिश कर रही है. इस पर पति पूछ रहा है कि वह कौन है, जिसे वह बचा रही है.
तहरीर में लिखी ये बातें
इस पूरे मामले को लेकर आरक्षी मिथिलेश यादव ने कुशीनगर के कसया में तहरीर दी है जिसमें लिखा है कि वह साकिन-विशुनपुरा पोस्ट चैनपुर गुलौरा थाना उभाँव जिला बलिया का रहने वाला है. वह वर्तमान समय में आरक्षी पद पर रिजर्व पुलिस लाइन कुशीनगर में कार्यरत है. उन्होंने तहरीर में अपनी शादी को लेकर लिखा है कि मेरी शादी दिनांक 06.02.2023 को सिंपी यादव सुल्तानपुर, पोस्ट- बछईपुर थाना नगरा जिला बलिया के साथ हुई थी.
तहरीर में ये भी लिखा है कि शादी के चार दिन बाद विदाई हुई. विदाई के बाद सिंपी यादव नौ दिनों तक मेरे साथ मेरे घर पर रही. मेरी पत्नी सिंपी यादव भी पुलिस विभाग में महिला आरक्षी के पद पर थाना कसया में तैनात है. तहरीर में आगे लिखा गया है कि सिंपी कुछ दिनों से सेवरही थाने पर तैनात आरक्षी विश्वनाथ राय से फोन पर बातें करती थी. आज दिनांक 31 अगस्त को समय करीब 08:20 बजे सुबह मैं अपनी पत्नी सिंपी यादव के आवास कसया पर गया तो देखा कि दोनों लोग अर्धनग्न अवस्था में कमरे में थे. तहरीर में मिथिलेश ने आगे लिखा है कि जब इसका विरोध किया तो दोनों लोग जान से मारने की धमकी देने लगे. इस पर प्रार्थी ने डायल यूपी 112 पर सूचना दी. मौके पर पीआरपी 5793 गाड़ी आई है और दोनों लोगों को लेकर गई.
पीड़ित ने की ये मांग
सिपाही मिथिलेश ने दावा किया है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध सिपाही विश्वनाथ से पिछले दो साल से हैं. दोने के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग मिथिलेश ने की है और प्रार्थना पत्र दिया है. इसके अलावा कहा है कि वह अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहता. फ़िलहाल इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुट गई है और जांच के बाद ही कार्रवाई की बात कही गई है.
ये भी पढ़ें-पुलिस के सामने ही दबंगई…पहले युवती ने जड़ा थप्पड़ फिर युवक ने धरा तमाचा-Video