पुलिस के सामने ही दबंगई…पहले युवती ने जड़ा थप्पड़ फिर युवक ने धरा तमाचा-Video

August 29, 2025 by No Comments

Share News

Noida Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक युवती कई लड़कों के साथ बहस कर रही है और पुलिस के सामने उनके खिलाफ आरोप लगा रही है. इसी बीच वह बात करते हुए एक युवक को थप्पड़ जड़ देती है तो वहीं एक अन्य युवक उस लड़की को भी थप्पड़ मार देता है और पुलिस मूक दर्शक बनी देखती रह जाती है.

यह वीडियो नोएडा के सेक्टर-15 से सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये पूरा विवाद पैसों को लेकर हुआ था और फिर थप्पड़बाजी हुई. इस सम्बंध में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष के लोग पूर्व परिचित हैं और कारोबार के पैसे को लेकर विवाद है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों पक्ष के लोग पूर्व परिचित हैं और इनका आयुर्वेदिक दवाओं का कारोबार है। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था. इसमें एक पक्ष कृष्णा पांडे और सौरभ शुक्ला का है और दूसरा पक्ष अभिषेक राय, मंयक और आयुषी शर्मा का है।

घटना के वक्त इनमें से अधिकांश लोग शराब के नशे में थे और इसी को लेकर युवती युवकों पर आरोप लगाते हुए दिख रही है. जबकि इनका आपस में शुगर-बीपी की आयुर्वेदिक दवाईयों को लेकर विवाद हुआ था और इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि बीच सड़क मारपीट तक हो गई.

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षो को समझाने की कोशिश की तो इसी दौरान युवती ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया तो दूसरे युवक ने भी युवती को थप्पड़ जड़ दिया. पुलिस का कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है

ये भी पढ़ें-राह चलती महिला के साथ गंदी हरकत कर भागा आरोपी…Video वायरल होने के बाद पुलिस ने मारी गोली