अज्ञात बदमाशों ने प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को मारी गोली…शिक्षकों में रोष; की ये मांग-Video

September 1, 2025 by No Comments

Share News

Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव में मॉर्निंग वॉक पर गए प्राइमरी शिक्षक संतोष यादव (40) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी. गोली उनके बाएं पैर में लगी और वह गम्भीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए.

फिलहाल उनके बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया है। घटना साल्वेशन हॉस्पिटल के सामने हुई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात हमलावरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, घटना सोमवार की सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुई. हमलावर बाइक से आए थे और संतोष यादव पर गोली चलाने के बाद उनकी सोने की चेन छीनकर भाग गए. घटना की सूचना मिलते ही लाइन बाजार थाना प्रभारी सतीश सिंह टीम के साथ पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

क्षेत्राधिकारी देवेश सिंह ने मौका मुआयना किया. गौरतलब है कि संतोष यादव प्राथमिक विद्यालय उद्पुर बक्शा में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत है। घटना को लेकर संतोष यादव ने मीडिया को बताया कि वह रोज की तरह आज भी सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे तभी पल्सर सवार दो बदमाश पहुंचे और मेरे गले की चेन छीनने की कोशिश करने लगे जिसका मैने विरोध किया तो पैर में गोली मार कर चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद से ही शिक्षकों में रोष व्याप्त हो गया है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. इसी के साथ ही शिक्षकों ने बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें-रुपयों के खातिर पूर्व पुलिस अधिकारी की छाती पर चढ़ गया बेटा… दूसरे ने बांधे पैर और पत्नी…दर्दनाक Video वायरल