रुपयों के खातिर पूर्व पुलिस अधिकारी की छाती पर चढ़ गया बेटा… दूसरे ने बांधे पैर और पत्नी…दर्दनाक Video वायरल
Madhya Pradesh Shivpuri Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि एक महिला किसी से झगड़ रही है और दूसरी ओर एक लड़का एक बुजुर्ग के ऊपर पैर रखकर बैठा हुआ है. ये वीडियो मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का बताया जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि रिटायर्ड DSP (पुलिस उपाधीक्षक) प्रतिपाल सिंह यादव को उनके ही बेटे और पत्नी ने उस वक्त बंधक बना लिया जब उनके रिटायरमेंट का पैसा आया. इसी पैसे को लेने के लिए उनकी पत्नी के साथ ही बेटे भी उनके खिलाफ हो गए और पिता की छाती पर चढ़ गए. यही नहीं उन्हें रस्सी से घसीटते हुए भी वीडियो में दिखाई दे रहा है. दिल दहला देने वाला ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह विवाद रिटायरमेंट के पैसों को लेकर हुआ था, जो पिछले 14 साल से चल रहा था। पुलिस ने पत्नी और दोनों बेटों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सोशल मीडिया पर इस दर्दनाक वीडियो को लगातार शेयर किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इसकी आलोचना करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. यूजर्स का कहना है कि चंद रुपयों की खातिर रिश्तों को कलंकित किया जा रहा है.
बताया जा रहा है कि बाप-बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाली ये घटना सिर्फ और सिर्फ पैसों के लिए हुई क्योंकि रिटायर्ड DSP पिता के रिटायरमेंट का पैसा आया था।
सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ऐसे बेटों ने इंसानियत और पुत्रधर्म दोनों को कलंकित कर दिया। उसी पिता ने कभी उन्हें अपने खून-पसीने से सींचकर उन्हें बड़ा किया और पढ़ाया लिखाया होगा और आज वे रूपयों की खातिर उसकी ही जान लेने पर तुले हुए हैं. इन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. यहां बता दें कि ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है. इसकी पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.
शिवपुरी की यह दुखद खबर दिल दहला देती है—डीएसपी प्रतिपाल सिंह यादव को उनके अपने बेटों और पत्नी ने रिटायरमेंट के पैसे के लिए बांध दिया! लालच ने रिश्तों को तोड़ा दिया है। नैतिकता और सम्मान को फिर से जिंदा होना चाहिए #शिवपुरी #नैतिकता #जागरूकता pic.twitter.com/hO2sriqNiN
— PRITI DEVI (@pritidevi_sp) August 26, 2025
ये भी पढ़ें-नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर किया वायरल…पुलिस ने आरोपी जुनैद का किया ये हाल-Video