AKTU News: कार्य परिषद की बैठक में छात्रों व कर्मचारियों के हित में लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले…करोड़ों को बजट तय

September 2, 2025 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में मंगलवार को कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की अध्यक्षता में कार्य परिषद की बैठक हुई। विश्वविद्यालय के 23वें दीक्षांत समारोह में छात्रों को प्रदान किये जाने वाले पदकों, डिग्रियों और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के नाम का अनुमोदन किया गया।

दीक्षांत समारोह में कुल 88 पदक दिये जाएंगे जिसमें 37 स्वर्ण पदक तो 26 रजत और 25 कान्स्य पदक हैं। इसी के साथ ही बैठक में चार नये राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जिसमें आरईसी बस्ती, आरईसी, गोण्डा, आरईसी प्रतापगढ़ एवं आरईसी मिर्जापुर में नए इमर्जिंग पाठ्यक्रमों के संचालन को मंजूरी दी गयी ताकि छात्र नई तकनीकी की पढ़ाई कर सकें

इसके अलावा बैठक में पिछले वित्त समिति के प्रस्तावों का अनुमोदन दिया गया। इसमें करीब 142 करोड़ रूपये के बजट पर चर्चा की गयी। साथ ही विभिन्न प्रस्तावों के लिए बजट तय किया गया। इसमें सबसे महत्वपूर्ण रहा विश्वविद्यालय के घटक संस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी लखनऊ के लिए 54 करोड़ के बजट का प्रस्ताव

इस बजट के जरिये संस्थान को आधुनिक तकनीकी से युक्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के रूप में विकसित किया जाएगाइसके तहत अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, हाइटेक क्लासरूम, सेंटर ऑफ एक्सिलेंस बनाया जाएगाताकि छात्रों को अच्छी से अच्छी तकनीकी और शिक्षा मुहैया करायी जा सकेनैक समिति के निरीक्षण के दौरान विश्वविद्यालय में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाये जाने का सुझाव दिया गया था

इस क्रम में फैकल्टी ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग में धरोहर (ए रिपोसिटरी फॉर इंडियन नॉलेज सिस्टम आइकेएस सेंटर) बनाये जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयीइसके लिए 50 लाख रूपये का बजट तय किया गया हैसाथ ही आईकेएस में माइनर कोर्स चलाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी

बैठक में विश्वविद्यालय एवं घटक संस्थानों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों के कल्याण के लिए भी कई प्रस्तावों पर मुहर लगीइसमें कर्मचारी कल्याण कोष के तहत किसी भी कर्मचारी के मृत्यु पर 15 लाख रूपये, एनपीएस कर्मियों को राज्य सरकार के शासनादेश को अंगीकृत करते हुए मृत्यु पर पुरानी सुविधाओं का लाभ, महिला कर्मियों को शिशु देखभाल अवकाश, प्रसूति अवकाश, विभिन्न बीमा कंपनियों के जरिये कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के लिए 10 लाख रूपये का निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्यकीय सुविधा, ब्याज रहित अग्रिम भुगतान सात लाख एवं दस लाख रूपये करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गयी

इसके साथ ही विश्वविद्यालय में विजिटिंग, डिजिन्स्टिगुइस एवं एमिरिट्स प्रोफेसर रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयीसाथ ही विश्वविद्यालय परिसर में पहली बार शुरू किये गये बीटेक पाठ्यक्रम के लिए भी बजट तय किया गयासामाजिक कार्यों के तहत गोद लिये गये गांवों में कार्य कराने आदि के लिए एक करोड़ के बजट का प्रावधान किया गयाविभिन्न प्रस्तावों को कार्यवाहक कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी केशव सिंह ने प्रस्तुत कियाइस दौरान प्रतिकुलपति प्रो0 राजीव कुमार, आईईटी के निदेशक प्रो0 विनीत कंसल, एफओएपी की प्राचार्या प्रो0 वंदना सहगल, कैश के निदेशक प्रो0 वीरेंद्र पाठक सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे

ये भी पढ़ें-ABVP कार्यकर्ताओं व LLB छात्रों पर पुलिस ने जमकर बरसाई लाठियां…विधानसभा घेराव; अखिलेश ने योगी सरकार पर साधा निशाना-Video