AKTU News: एकेटीयू की सराहनीय पहल…जल्द ही छात्रों को पुस्तकालय से किताबों की तरह मिलेगा लैपटॉप

September 4, 2025 by No Comments

Share News

AKTU News: डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपने छात्रों को सशक्त बनाने के लिए लगातार पहल कर रहा हैइसी क्रम में अब विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों को जल्द ही केंद्रीय पुस्तकालय से किताबों की तरह लैपटॉप भी मिल सकेगाइसके लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है

पुस्तकालय में कुछ लैपटॉप रखे जाएंगेजिन्हें छात्रों को कुछ समय के लिए इशू किया जाएगाकिताबों की तरह लैपटॉप को भी निर्धारित दिनों में भीतर पुस्तकालय में जमा करना होगा।

जल्द ही इस योजना को अमलीजामा पहनाया जाएगा। उक्त बातें विश्वविद्यालय में गुरूवार को फॉर्मेसी के अंतिम वर्ष के छात्रों को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत वितरित किये गये टैबलेट समारोह में कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अपने छात्रों को लगातार तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए कदम उठा रहा है। उन्होंने फॉर्मेसी छात्रों से अधिक से अधिक स्किल सीखने की प्रेरणा दी।

बतौर मुख्य अतिथि विधायक बख्शी का तालाब विधानसभा योगेश शुक्ला ने छात्रों को टैबलेट वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार सूबे के युवाओं को तकनीकी से जोड़ने का प्रयास कर रही है। ताकि यहां का युवा आत्मनिर्भर बन सके। टैबलेट के जरिये युवा अपने सपनों को नई उड़ान दे सकता है। कार्यक्रम के दौरान कुल 85 छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया।

इस दौरान प्रतिकुलपति प्रो. राजीव कुमार, कार्यवाहक कुलसचिव एवं वित्त अधिकारी केशव सिंह, एसो. डीन डॉ. अनुज कुमार शर्मा, कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. आकाश वेद, डॉ. नीलकंठ पुजारी, डॉ. जयवीर सिंह, डॉ. विकास पटेल सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे। संचालन अंजलि सिंह ने किया।

ये भी पढ़ें-त्योहारी सीजन से पहले मोदी सरकार का देश को तोहफा…GST कटौती के बाद जानें क्या-क्या हुआ सस्ता; देखें पूरी लिस्ट