त्योहारी सीजन से पहले मोदी सरकार का देश को तोहफा…GST कटौती के बाद जानें क्या-क्या हुआ सस्ता; देखें पूरी लिस्ट
GST Reforms-2025: नवरात्र-दशहरा के बाद दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आने वाले हैं और इससे पहले ही मोदी सरकार ने देश को बड़ा तोहफा देते हुए जीएसटी में भारी कटौती कर दी है, जिससे रोजमर्रा की जरूरत की चीजों से लेकर दवाइयों तक के दाम कम हो गए हैं.
दरअसल कल जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक हुई जिसमें जीएसटी ढांचे में अहम बदलाव किए गए हैं. जीएसटी स्लैब की संख्या को चार से घटाकर दो कर दिया गया है. इस तरह से रोजमर्रा की जरूरत की तमाम वस्तुओं पर जीएसटी घट कर आधी हो गई है.
#WATCH दिल्ली: 56वीं GST परिषद की बैठक के बाद, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “यह सब 22 सितंबर 2025, नवरात्रि के पहले दिन से प्रभावी होगा… पाप वस्तुओं को छोड़कर सभी उत्पादों के GST में बदलाव 22 सितंबर से लागू होंगे… पाप वस्तुएं GST और क्षतिपूर्ति उपकर की मौजूदा… pic.twitter.com/FtwClOvAhx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
माना जा रहा है कि सरकार के इस फैसले के बाद महंगाई से जूझ रही देश की जनता को काफी राहत मिलने वाली है. बता दें कि जीएसटी काउंसिल की 2 दिवसीय बैठक चल रही है जो कि आज खत्म होगी. इस बैठक की अगुआई केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कर रही हैं.
#WATCH दिल्ली: वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग के सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने कहा, “जहां तक जूतों का सवाल है, पहले दो दरें थीं। 1000 रुपये से कम कीमत वाले जूतों पर 12% और 1000 रुपये से ज़्यादा कीमत वाले जूतों पर 18% कर लगता था। अब 2500 रुपये से कम कीमत वाले जूतों पर 5% और 2500 रुपये… pic.twitter.com/9GjqU9NVV7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि नई जीएसटी दरें 22 सितंबर से लागू हो जाएंगी. इस तरह से जीएसटी घटने से घी, पनीर, दूध जैसे खाद्य पदार्थों के साथ ही टीवी, फ्रीज जैसी वस्तुओं के भी रेट कम हो गए हैं. अब अधिकांश उत्पाद और सेवाएं 5 व 18 फीसदी के स्लैब में आएंगी. इस तरह से अब मुख्य तौर पर अब जीएसटी की सिर्फ 2 स्लैब रह जाएंगी. बता दें कि लग्जरी गुड्स को 40 प्रतिशत के जीएसटी स्लैब में डाला गया है.
#WATCH दिल्ली: GST दरों को युक्तिसंगत बनाने के बाद GDP पर पड़ने वाले प्रभाव पर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “… मुझे लगता है कि इसका GDP पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।” pic.twitter.com/dbV7VbET8g
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
जानें क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा
गंभीर बीमारियों की दवाइयां सस्ती हो गई हैं– कैंसर और रेयर डिजीज के इलाज वाली 3 दवाइयों पर टैक्स 5% से घटाकर 0% किया गया.
इसी तरह जीवन रक्षक दवाइयों पर राहत – 33 दवाइयों पर जीएसटी 12% से घटाकर शून्य कर दिया गया.
अन्य दवाइयों पर भी कटौती की गई है – कई दवाओं पर टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है.
किसानों के लिए भी लाभ – ट्रैक्टर और कृषि मशीनरी पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया.
बायोपेस्टीसाइड्स भी सस्ते हो गए हैं– 12 बायोपेस्टीसाइड्स पर टैक्स 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है.
हस्तशिल्प और श्रम-प्रधान उद्योगों को भी लाभ – हैंडीक्राफ्ट, संगमरमर, ग्रेनाइट ब्लॉक और लेदर गुड्स पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% किया गया.
प्राकृतिक मेंथॉल पर राहत मिली – 12% से घटाकर 5% कर दिया गया.
लक्जरी गाड़ियों पर भारी टैक्स लगाया गया है – मिड-साइज और बड़ी कारों, 350 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिलों पर 40% जीएसटी लागू होगा.
निर्माण क्षेत्र को बड़ी राहत दी गई – सीमेंट पर टैक्स 28% से घटाकर 18% कर दिया गया.
प्राइवेट जेट और यॉट्स पर टैक्स – निजी इस्तेमाल के लिए विमान, हेलिकॉप्टर और यॉट्स पर भी अब 40% टैक्स होगा.
सॉफ्ट ड्रिंक्स पर भी टैक्स बढ़ा – सभी तरह के शीतल पेय और गैर-मादक पेय (जैसे शुगर ड्रिंक, फ्लेवर्ड वॉटर, कार्बोनेटेड फ्रूट जूस) पर 40% टैक्स लगेगा.
सिन गुड्स महंगे हुए – पान मसाला, सिगरेट, गुटखा, बीड़ी और अन्य तंबाकू उत्पादों पर 40% जीएसटी लागू होगा.
#WATCH दिल्ली: 56वीं GST परिषद की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “आम आदमी और मध्यम वर्ग की वस्तुओं पर पूरी तरह से कर कटौती की गई है।”
जिन वस्तुओं पर GST घटाकर 5% कर दिया गया है, वे हैं हेयर ऑयल, टॉयलेट सोप, साबुन की टिकिया, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट,… pic.twitter.com/5Ywt6BA0KI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
पान मसाला-गुटखा पर जानें कब से लगेगा नया जीएसटी?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि तम्बाकू और पान मसाला ऐसे सभी उत्पादों पर जब तक मुआवजा उपकर (compensation cess) का लोन चुकता नहीं हो जाता, तब तक 28% जीएसटी और उपकर लगेगा. जैसे ही यह लोन पूरा चुका दिया जाएगा, इन वस्तुओं पर सीधी 40% की दर लागू होगी.
GST परिषद ने GST दरों को तर्कसंगत बनाने को मंज़ूरी दे दी है। परिषद ने 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत की कर दरों को समाप्त करने को मंज़ूरी दे दी है। परिषद ने पाप और विलासिता की वस्तुओं के लिए 40 प्रतिशत के नए स्लैब को मंज़ूरी दी है। GST परिषद का यह फ़ैसला 22 सितंबर से लागू होगा: सूत्र pic.twitter.com/yF3BeZJYah
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
उद्योग जगत की राय आई सामने
बुधवार यानी कल हुई जीएसटी परिषद की बैठक को लेकर उद्योग जगत एवं निर्यातक समुदाय की राय भी सामने आई है. उन्होंने जीएसटी में किए गए नए सुधारों को मील का पत्थर बताया है और कहा है कि इससे कारोबार क्षेत्रों एवं उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी. इसके अलावा वृद्धि भी तेज होगी. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने कहा कि “जीएसटी सुधारों का कदम एक शानदार उपलब्धि है. पांच और 18 प्रतिशत की दो कर दरें ही रखने, रिफंड और एमएसएमई से जुड़ी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और व्यक्तिगत जीवन एवं स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी हटाने जैसे दूरदर्शी फैसलों का हम स्वागत करते हैं. यह एक व्यापक बदलाव है.”
#WATCH दिल्ली: 56वीं GST परिषद की बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “हमने स्लैब कम कर दिए हैं। अब केवल 2 स्लैब होंगे और हम क्षतिपूर्ति उपकर के मुद्दों पर भी विचार कर रहे हैं।” pic.twitter.com/aRTCIWgNKC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
उन्होंने आगे कहा कि कर ढांचे में इस स्पष्टता से अनुपालन आसान हो जाएगा और आम जनता भी इसे समझ पाएगी. मुकदमे घटेंगे और कारोबारों एवं उपभोक्ताओं को पूर्वानुमान की सुविधा मिलेगी. साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओं और जरूरी कच्चे माल पर दरें कम होने से परिवारों को तत्काल राहत मिलेगी और वृद्धि की बुनियाद मजबूत होगी. सोशल मीडिया पर भी नए जीएसटी को लेकर लगातार लोगों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कुछ ने इसे चुनावी बदलाव बताया है तो कुछ इसे देश के हित में उठाया गया कदम बता रहे हैं. मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष-विपक्ष में जमकर जुबानी जंग जारी है. इसी बीच जीएसटी में बड़े सुधार को भी चुनाव का ही एक हिस्सा माना जा रहा है.
#WATCH दिल्ली: GST परिषद की 56वीं बैठक के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “ये सुधार आम आदमी को ध्यान में रखकर किए गए हैं। आम आदमी के दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर लगने वाले हर कर की कड़ी समीक्षा की गई है और ज्यादातर मामलों में दरों में भारी कमी आई है… श्रम प्रधान… pic.twitter.com/UvwMNrnEiW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2025
ये भी पढ़ें-Big News: संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक…दीवार फांदकर घुसा अज्ञात शख्स