लड़कियों के बाथरूम में लगाया कैमरा और फिर…शर्मनाक हरकतों के आरोपी चैत्यानंद सरस्वती को भेजा गया इतने दिनों की रिमांड पर-Video

September 28, 2025 by No Comments

Share News

Chaityananda Saraswati News: दिल्ली के श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के स्वयंभू बाबा चैत्यानंद सरस्वती (62) को दिल्ली की एक अदालत ने रविवार को कई छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में 5 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया. इस मामले के सामने आने के बाद से ही वह फरार था. उसे आज सुबह ही पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार किया है और पूछताछ में उसने अपनी शर्मनाक हरकतों का खुलासा किया है. फिलहाल आज दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मजिस्ट्रेट रवि ने यह फैसला सुनाया.

बता दें कि चैतन्यानंद सरस्वती पर श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट की छात्राओं से अपशब्द बोलने, अश्लील मैसेज भेजने और शारीरिक संपर्क के लिए दबाव बनाने जैसे गम्भीर आरोप लगे है. यह मामला अगस्त महीने की शुरुआत में सामने आया था. इस सम्बंध में 17 महिलाओं ने डिफेंस कॉलोनी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई था. इसके बाद संस्थान की करीब 50 छात्राओं के साथ व्हाट्सएप चैट भी सामने आईं थी. इसी के बाद पुलिस ने संस्थान के तीन वार्डन के बयान दर्ज किए हैं. तीनों पर चैतन्यानंद को आपत्तिजनक मैसेज डिलीट करने में मदद करने का आरोप है.

तो वहीं इस पूरे मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई छात्राओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती ने कथित तौर पर उन्हें अपनी मांगेंमानने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी. इस मामले के सामने आने के बाद से ही चैतन्यानंद सरस्वती फरार चल रहा था. उसको रविवार सुबह आगरा से गिरफ्तार कर दोपहर 3:40 ड्यूटी मजिस्ट्रेट रवि के समक्ष पेश किया गया.

दिल्ली कोर्ट में सुनवाई के दौरान पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के सुबह क्राइम ब्रांच की टीम ने बाबा को आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया है. इसी के साथ ही पुलिस ने कोर्ट को बताया कि बाबा पर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. दिल्ली पुलिस के एसीपी ने कोर्ट को जानकारी दी कि बाबाकेवल लड़कियों के साथ कॉलेज के अंदर छेड़छाड़ करता था, बल्कि उन्हें धमकाता था और अश्लील कमेंट भेजता और मेसेज भी करता था.

युवा लड़कियों को छेड़ता था बाबा

पुलिस ने कोर्ट में बताया कि चैत्यानंद युवा लड़कियों को छेड़ता था और उसने लड़कियों के बाथरूम में कैमरा लगाया था जिसे उसने अपने मोबाइल से कनेक्ट कर रखा था. दिल्ली पुलिस ने कहा कि इस मामले में 16 लड़कियों ने शिकायत दर्ज कराई है और यह छेड़छाड़ का मामला है. पुलिस ने मामले की तह तक जान के लिए लेकर कोर्ट से कहा कि चैत्यानंद के सिस्टम का आईपी एड्रेस देखना है. लड़कियों को अल्मोड़ा, गुड़गांव और फरीदाबाद से ले जाया जाता था. लड़कियों ने इस मामले में बयान दर्ज कराया है. इसलिए बाबा से पूछताछ करना बेहद जरूरी है.

आरोपी के वकील ने कही ये बात

पुलिस के बाद आरोपी के वकील ने कहा बाबा का बचाव करते हुए कहाउनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और बाबा के साथ दिल्ली पुलिस ठीक बर्ताव नहीं कर रही है. पुलिस ने बाबा के पास से सब कुछ बरामद कर लिया है और वह सीनियर सिटीजन हैं, वो संत हैं. जब पुलिस उनके पास से सब कुछ बरामद कर ही लिया है तो फिर क्यों रिमांड चाहिए.”

पहले भी दर्ज हुए हैं केस

बता दें कि इससे पहले भी चैतन्यानंद सरस्वती के खिलाफ यौन अपराध के केस दर्ज हो चुके हैं. दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी चैतन्यान्द सरस्वती के खिलाफ साल 2009 और 2016 में यौन शोषण का केस दर्ज किया गया था. इनमें से पहला मुकदमा डिफेंस कॉलोनी में और दूसरा वसंत कुंज नॉर्थ में दर्ज है. ताजा मामले में लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-महिला पुलिस टीम ने पहली बार किया एनकाउंटर…गिड़गिड़ाने लगा हिस्ट्रीशीटर; जानें कौन हैं ACP उपासना पांडेय-Video