हवा में भिड़े दो हेलीकॉप्टर…एक भारतीय सैलानी की मौत! Video
Helicopter Crash in Nepal: नेपाल से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां मंगलवार को पहाड़ी इलाके में सुबह एक दर्दनाक विमान हादसे ने लोगों को कंपा दिया. सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे इलाके में लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए जिससे एक हेलीकॉप्टर में आग लग गई. इस दुर्घटना में एक भारतीय सैलानी की मौत हो गई है तो वहीं एक अन्य यात्री घायल हो गया है.
सोशल मीडिया पर हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि हादसे के वक्त बड़ी संख्या में लोग हेलीकॉप्टर के नीचे उतरने का इंतजार कर रहे थे लेकिन जैसे ही दुर्घटना हुई लोग भागने लगे. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. जिला पुलिस ने जानकारी दी है कि घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजकर 11 मिनट पर हुई.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों हेलिकॉप्टर एयर डायनेस्टी और फिशटेल एयर कंपनियों के थे.पुलिस निरीक्षक और जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी मौसम तामांग ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि हादसे में एक भारतीय टूरिस्ट की मौत हो गई है लेकिन अभी मृतक की राष्ट्रीयता और पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है और हादसे की वजह की भी जांच की जा रही है.
मालूम हो कि फेरीचे इलाका हिमालयी क्षेत्र में स्थित एक ऐसा प्रमुख स्थान है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक और पर्वतारोही लगातार आते रहते हैं. यहां पर हेलिकॉप्टर सेवाएं ही आने जाने का अहम साधन हैं. फिलहाल दुर्घटना की वास्तविक वजह सामने नहीं आ सकी है लेकिन वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दुर्घटना लैंडिंग के दौरान हुई. फिलहाल पुलिस ने जांच जारी कर दी है.
नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप पर दो हेलीकॉप्टर टकराए…एक भारतीय पर्यटक की मौत https://t.co/B7zwm7R1bW
— Kadambini Sharma (@SharmaKadambini) November 3, 2026
ये भी पढ़ें-राजस्थान में फाइटर प्लेन क्रैश…दोनों पायलट की मौत; जानें कहां जाता है मलबा?-Video