अजब-गजब: सोते वक्त जिंदा सांप निगल गई महिला…! डॉक्टर ने निकाला तो कांप गई रूह-Video

October 9, 2025 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक महिला डॉक्टर महिला मरीज के मुंह से जिंदा सांप निकाल रही है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि महिला के मुंह में रात को सोते वक्त सांप घुस गया था और महिला के गले से नीचे भी चला गया. जब महिला को दिक्कत हुई तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां कड़ी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाला गया.

इसी अजीबोगरीब मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. पहली नजर में ये तो ये खबर फेक लग रही है और वीडियो भी एआई द्वारा जनरेट बताया जा रहा है. हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है तो वहीं सवाल ये है कि महिला के मुंह में सांप घुसा कैसे और अगर घुसा तो क्या उस वक्त महिला को इसका आभास नहीं हुआ.

वीडियो को @arojinle1 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे देखकर लोग विचलित हो रहे हैं. ये वीडियो कहीं विदेश का लग रहा है. फिलहाल ये वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि इस खबर पर यकीन नहीं हो रहा है. तो वहीं कुछ लोग डाक्टर को महिला की जान बचाने के लिए धन्यवाद कह रहे हैं.

ये भी पढ़ें-75 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से की शादी… सुहागरात के बाद मौत-Video