मशरूम में है लिवर कैंसर का इलाज… इस प्रोफेसर की बड़ी खोज ने जगाई नई उम्मीद
Lucknow University: अगर आप मशरूम का सेवन करते हैं तो आपके स्वास्थ्य के लिए ये काफी लाभदायक है. हाल ही में लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. प्राणेश कुमार ने मशरूम में मिलने वाली अजिरिडिनस नामक औषधि की खोज की है जो कि लिवर कैंसर के रोकथाम में सहायक होती है.
दरअसल हाल ही में इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल साइंसेस, लखनऊ विश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्राणेश कुमार के नेतृत्व में एक शोध किया गया था जिसके अनुसार,मशरूम में मिलने वाली अजिरिडिनस हेपेटोसेल्युलर कार्सिनोमा (liver cancer) को प्रभावी रूप से ठीक करती है जो कि लिवर कैंसर के उपचार में उम्मीद जगाई है।
इस खोज को लेकर डॉ कुमार ने अपने एक बयान में बताया हम अपने खान पान में मशरूम का उपयोग दैनिक रूप से करते है किन्तु यह लिवर कैंसर जैसी घातक बीमारी में उपयोगी हो सकता है. यह इस अनुसन्धान से पता चला है। वह कहते हैं कि जैसा की विदित है अजिरिडिनस प्राकृतिक पौधों व सूक्ष्मजीवों में द्वितीयक मेटाबोलाइट्स के रूप में पाए जाते हैं तथा औषधीय क्षमता रखते हैं। क्योकि मशरूम में मिलने वाली अजिरिडिनस इलाज के दौरान दूसरे अंगो को हानि पहुँचती है और २ से ३ महीने बाद काम करना बंद कर देती है।
अतः शोध टीम ने मशरूम में मिलने वाली औषधि के प्रभाव को बढ़ने के लिए प्रयोगशाल में कुल १८ नए एनोन अजिरिडिनस का निर्माण किया जिनमे हानि पहुंचाने की क्षमता महत्वपूर्ण रूप से कम हुई और उन्हें लिवर कैंसर के उपचार के लिए कैंसर सेल के ऊपर जाँचा गया। इस अनुसन्धान में पाया गया की मसरूम आधारित नोवेल अजिरिडिनस कैंसर के कोशिका को यूद्ध स्तर पर मारती है, जिसमे विशेष रूप से AY128 बहुत प्रभावी कैंसररोधी परिणाम दिया।
उन्होंने आगे बताया कि AY128 कैंसर सेल्स के वृद्धि को कैस्पेज़-3 और कैस्पेज़-९ के माध्यम से रोकता है जो की कोशिका के माइटोकांड्रिया से सम्पादित होता है। डॉ कुमार ने बताया लिवर कैंसर एक खतरनाक वीमारी है विश्व छठवीं बीमारी है जिससे लोगो की मौत होती है। इसलिए इसके उपचार के लिए मसरूम से उत्पन्न अजिरिडिनस को जाँचा गया और इस शोध को विश्व की प्रतिष्ठित जर्नल टेलर एंड फ्रांसिस में प्रकाशित किया गया है इसके साथ ही इस औसधि के पेटेंट का भी प्रकाशन इंडियन पेटेंट में हुआ है।
डॉ प्राणेश कुमार बताते हैं कि यह शोध भविष्य में लिवर कैंसर की दवा की खोज में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।