Health Tips: त्वचा में चमक भी लाती है मूंग दाल… हर उम्र के लिए लाभकारी

October 15, 2025 by No Comments

Share News

Health Tips: भारत में कई तरह की दाल खाने का चलन हैं और हर दाल का अपना महत्व है.तो वहीं इनमें से सबसे अधिक मूंग की दाल को एक खास दर्जा दिया गया है क्योंकि जब भी किसी का पेट खराब होता है तो मूंग की दाल खाने की सलाह डॉक्टर देता है.मूंग दाल की खिचड़ी तो पेट के लिए रामबाण मानी जाती है. आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान तक इसकी पौष्टिकता के गुण गाते हैं.

मूंग दाल को लेकर आधुनिक विज्ञान की राय

दूसरी ओर मूंग दाल को लेकर आधुनिक विज्ञान मानता है कि ये प्रोटीन से भरपूर तो है ही साथ ही इसमें फैट बहुत कम होता है। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है. इसलिए दिल की बीमारियों का खतरा भी ये घटाने में सहयोगी होती है.इसी के साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. मतलब साफ है कि इसे खाने के बाद ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ता और एक तरह से कह सकते हैं कि यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतर विकल्प है.

मूंग दाल को लेकर आयुर्वेद की राय

अगर आयुर्वेद की मानें तो मूंग दाल को ‘त्रिदोष नाशक’ माना गया है. इसका मतलब है कि ये वात, पित्त और कफ को संतुलित करने की क्षमता रखने के साथ ही शरीर में संतुलन बनाए रखने में भी सहयोगी होती है. यह आसानी से पच जाती है क्योंकि यह हल्की होती है. इसे पचाने के लिए हमारे शरीर को बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ती। इसी कारण बीमार से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति को भी इसे खाने का सलाह डॉक्टर देते हैं. खासकर उस वक्त जब पेट किसी वजह से खराब चल रहा हो और कुछ भी हजम कर पाने में सक्षम न हो. या ये कहें कि जब पेट का डाइजेशन सिस्टम कमजोर होता है तब मूंग दाल की खिचड़ी हमारे लिए किसी औषधि से कम नहीं होती.

मजबूत होता है इम्यून सिस्टम

आधुनिक विज्ञान मूंग दाल को लेकर ये बात भली-भांति जानता है कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन्स इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं। इसमें विटामिन सी, ई और फोलिक एसिड आदि पाया जाता है जो कि हमारी त्वचा को तो चमकदार बनाता ही है साथ ही हमें अंदर से मजबूत भी करता है. बदलते मौसम में जब बीमारियां फैलती हैं तो ये दाल हमारे लिए बहुत काम आती हैं. क्योंकि इससे हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है. मूंग दाल में मौजूद पोषक तत्व हमारे बालों को भी झड़ने से रोकने में सहायक है।

न खाएं जरूरत से ज्यादा

जानकार कहते हैं कि मूंग दाल जितनी हमारे लिए फायदेमंद है, तो जरूरत से ज्यादा या गलत तरीके से खाने पर इसके नुकसान भी हमें मिल सकते हैं. मूंग दाल में फाइबर होता है, जो कि पाचन के लिए अच्छा है, लेकिन अगर कोई एक बार में ज्यादा मात्रा में इस दाल को खाता है तो पेट में गैस बनने लगती है और कभी-कभी तो इससे ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की स्थिति भी बन जाती है. ऐसे में मूंग दाल को सही मात्रा में खाना की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.

ये भी पढ़ें-सील बंद पैकेट से निकली ब्रेड में चिपका मिला मरा कॉकरोच… Video वायरल होने के बाद मचा हड़कंप