WhatsApp पर अनगिनत मैसेज भेजने की सुविधा पर लगेगा ब्रेक…कंपनी करने जा रही है ये बड़ा बदलाव

October 18, 2025 by No Comments

Share News

WhatsApp News: कभी भी कोई तीज-त्योहार या कोई भी सेलिब्रेशन होता है, हम WhatsApp पर मैसेज भेज कर बधाई देते हैं. ये मैसेज एक-दो लोग नहीं बल्कि हमारे जितने भी मिलने वाले हैं सभी को भेजते हैं. फिलहाल WhatsApp पर अभी तो मैसेज भेजने की कोई सीमा तय नहीं और प्रतिदिन यूजर्स अनगिनत मैसेज भेजते हैं लेकिन जल्द ही कंपनी इसमें बदलाव लाने वाली है.

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, कंपनी स्पैम को रोकने के लिए एक नया कदम उठाने जा रही है. इस तरह से कंपनी ऐसे लोगों को भेजे जाने वाले मैसेज पर मंथली लिमिट लग सकती है, जो रिप्लाई नहीं करते. कंपनी ने यह निर्णय व्यवसाय के साथ ही यूजर्स पर भी लागू होगा. फिलहाल कंपनी अभी इस फैसले पर विचार कर रही है लेकिन जल्द ही इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी.

जानें कितने है यूजर्स

बता दें कि WhatsApp के दुनियाभर में तीन अरब से अधिक यूजर्स हैं और लगातार इसका इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है. अब तो तमाम लोग इसे बिजनेस अकाउंट की तरह या फिर राजनीतिक प्रचार के लिए व मार्केटिंग या फर्जी स्कीमों के प्रचार-प्रसार के लिए भी करने लगे हैं. फिलहाल कंपनी ने मैसेज फॉरवर्ड लिमिट लगाने और कई रिपोर्टिंग टूल्स भी इस पर रोक लगाने के लिए लाई लेकिन स्पैम संदेशों में कोई कमी नहीं आई है. यही वजह है कि मेटा को उम्मीद है कि नए बदलाव से स्पैम मैसेज पर लगाम लग सकती है.

क्या आम यूजर्स पर होगा इसका कोई असर?

इसको लेकर WhatsApp की ओर से बयान जारी हुआ है कि इस बदलाव से आम यूजर्स और उनकी चैटिंग पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा. कंपनी का कहना है कि उनके इस निर्णय का असर ऐसे बिजनेस अकाउंट या फिर उन लोगों पर होगा जो स्पैम मैसेज भेजते हैं.

जानें कैसे काम करेगा सिस्टम?

मीडिया रिपोर्ट्स पर वायरल खबरों के मुताबिक, मेटा ने आने वाले कुछ दिनों में ही कई देशों में इसका ट्रायल शुरू करने की पुष्टि कर दी  है. फिलहाल अभी तक मैसेज लिमिट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है. कंपनी की ओर से जारी बयान में सामने आया है कि नया सिस्टम आने पर हर उस यूजर को भेजा गया मैसेज मंथली कोटा में गिना जाएगा, जो रिप्लाई नहीं करता है.

जैसे- आपने किसी को 2 मैसेज भेजे और उसने उसका पलट कर जवाब नहीं दिया यानी रिप्लाई नहीं किया तो ये 2 मैसेज मंथली कोटा में गिन लिए जाएंगे. इसमें उन यूजर्स के पास भेजे गए मैसेज की गिनती नहीं होगी, जिनके साथ आप चैटिंग करते हैं या जो आपके मैसेज पर रिप्लाई करते हैं.

ये भी पढ़ें-Diwali Katha: दीवाली पर जरूर पढ़ें ये कथा…नहीं तो पूजा रह जाएगी अधूरी !