भारत को शर्मसार करने वाली बड़ी घटना…ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़; मचा हड़कंप
Indore: भारत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है. मध्य प्रदेश के इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप मच गया है. दरअसल महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो महिला क्रिकेटरों के साथ बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना तब हुई, जब दोनों खिलाड़ी होटल रेडिसन ब्लू से पैदल पास के एक कैफे की ओर जा रही थीं. घटना सामने आते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं और सोशल मीडिया पर जमकर भद्द पिट रही है. तो वहीं बाइक सवार युवकों की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है और आरोपियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, 24 अक्टूबर 2025 की शाम को दोनों महिला क्रिकेटर होटल से कुछ दूरी पर स्थित कैफे की तरफ जा रही थीं. इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया जिससे खिलाड़ी घबरा गईं और तत्काल अपने सुरक्षा उपकरण के जरिए एसओएस नोटिफिकेशन भेजा. तो वहीं जैसे ही यह अलर्ट तुरंत सुरक्षा अधिकारियों तक पहुंचा हड़कंप मच गया.
आनन-फानन में तुरंत सुरक्षा अधिकारी डेनी सिमंस और उनकी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. दूसरी ओर तुरंत एमआईजी पुलिस को सूचित किया गया. तो वहीं पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई की और आरोपी युवक अकील को गिरफ्तार कर लिया.
घटना को लेकर डेनी सिमंस ने शिकायत दर्ज कराई है. इसके आधार पर एमआईजी थाने में अकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अकील स्थानीय निवासी है और उसने मौके का फायदा उठाकर देश को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया है.पुलिस इस घटना को लेकर अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या यह कोई सुनियोजित घटना थी या अचानक हुई वारदात. तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम प्रबंधन ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन के साथ सहयोग की बात कही है.
मेहमान नवाजी की छवि को पहुंचा धक्का
इस घटना से भारत की छवि धूमिल हुई है और इंदौर में मेहमाननवाजी की छवि को धक्का पहुंचा है. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए किए गए खास सुरक्षा बंदोबस्त को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. घटना की सोशल मीडिया से लेकर हर जगह आलोचना हो रही है और मांग कर रहे हैं कि विदेशी मेहमानों की सुरक्षा में कोई कोताही न बरती जाए व आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए.
STORY | Two Australian women cricketers stalked, molested in Indore; accused held
Two Australian women cricketers, taking part in the ICC Women’s Cricket World Cup, were allegedly stalked, and one of them was molested by a motorcycle-borne man in Madhya Pradesh’s Indore, police… pic.twitter.com/eeDhernBef
— Press Trust of India (@PTI_News) October 25, 2025
पुलिस का बयान
घटना को लेकर पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी तरह की घटनाओं को करने से पहले कोई भी सोचे. पुलिस ने ये भी कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा.
ये भी पढ़ें-UP News: बाल खींचे और मुंह पर…झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ अनुचित व्यवहार करता दिखा शख्स-Video