UP News: बाल खींचे और मुंह पर…झाड़-फूंक के नाम पर महिला के साथ अनुचित व्यवहार करता दिखा शख्स-Video

October 24, 2025 by No Comments

Share News

Rae Bareli: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला के साथ एक कथित बाबा झाड़-फूक के नाम पर यातना देते हुए दिखाई दे रहा है. यह वीडियो इस बात को स्पष्ट कर रहा है कि भारत के कई हिस्सों में अंधविश्वास उस वक्त भी हावी है जब हम चांद पर पहुंच गए हैं और विज्ञान व शिक्षा की बातें कर रहे हैं. फिलहाल इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कई लोग बैठे हैं और खुद को बाबा बताने वाला शख्स महिला के बाल पकड़ कर खींच रहा है और उसके चेहरे पर कुछ करता हुआ दिखाई दे रहा है तो दूसरी ओर पीड़ित महिला चीख रही है. आस-पास बैठे लोग चुपचाप ये सब देख रहे हैं. ये वीडियो रायबरेली के गदागंज थाना क्षेत्र के माधवपुर गांव का बताया जा रहा है. फिलहाल इस वीडियो की पुष्टि खबर स्टिंग नहीं करता है.

तो वहीं सोशल मीडिया पर गांव के लोगों के बयान भी वायरल हो रहे हैं जिसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि कथित बाबा खुद को तंत्र-मंत्र विशेषज्ञ बताता है और झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं को गुमराह कर रहा है.ये भी आरोप है कि बीमारियों और पारिवारिक समस्याओं का समाधान कराने के नाम पर बाबा महिलाओं को प्रताड़ित करने के साथ ही अनुचित व्यवहार करता है. उसके खिलाफ कई बार शिकायतें की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. तो वहीं सवाल ये भी खड़ा हो रहा है कि जब गांव के लोग कथित बाबा के बारे में जानते हैं तो फिर उसके पास किसी तरह की समस्या लेकर क्यों जा रहे हैं?

अगर कोई बीमार है तो उसे डॉक्टर के पास ले जाएं, जैसा कि वायरल वीडियो में महिला किसी मानसिक बीमारी से जूझती हुई लग रही है. ऐसे में उसे डॉक्टर के पास ले जाने की जरूरत है न कि किसी पाखंडी बाबा के पास को वहीं अगर कोई पारिवारिक समस्या है तो परिवार परामर्श केंद्र में जा सकते हैं या फिर पुलिस से इसको लेकर मदद ली जा सकती है. ग्रामीणों को खुद में जागरुक होना चाहिए और इस तरह के ढोंगी बाबाओं पर भरोसा नहीं करना चाहिए और न ही हर किसी समस्या के हल के लिए पुलिस या फिर किसी अन्य मददगार की ओर मुंह नहीं ताकना चाहिए.

ये भी पढ़ें-UP News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़…विरोध करने पर थार सवार दबंगों ने छात्रा के पिता को लाठी-डंडों से पीटा-Video