Lucknow: अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारम्भ…शिक्षकों और युवाओं को सशक्त बनाने पर हुई चर्चा
Lucknow: नारी सेवा समिति, लखनऊ द्वारा प्रतिष्ठित संगठन ‘प्रोफेसर्स विदाउट बॉर्डर्स’ के सहयोग से 3 से 10 नवम्बर 2025 तक एक महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. “उद्देश्य के साथ शिक्षण, प्रभाव के साथ उत्कर्ष: शिक्षकों को सशक्त बनाना, युवाओं को ऊपर उठाना” शीर्षक वाली इस कार्यशाला का मुख्य लक्ष्य शिक्षकों और युवाओं को सशक्त बनाना है.
कार्यशाला का आयोजन नारी सेवी समिति की अध्यक्ष सुमन पुरी, महासचिव नीरज पाठक, प्रो अजरा बानो (प्राचार्या, नारी शिक्षा निकेतन स्नातकोत्तर महाविद्यालय) के गतिशील नेतृत्व में किया जा रहा है.
आज कार्यशाला का भव्य उद्घाटन मोना कॉन्वेंट लखनऊ के सभागार में हुआ. कार्यक्रम का आरंभ असिस्टेंट प्रोफेसर रिचा चंद द्वारा स्वागत भाषण से हुआ. इसके बाद सुमन पुरी, डॉ सबीना, कृतिका धीवार,नीरज पाठक, प्रो. अजरा बानो,अल्पना मेहरोत्रा और रीना पुरी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया.
सरस्वती वंदना और कुलगीत के साथ डॉ सुनीता द्वारा कार्यक्रम को पारंपरिक रूप से आगे बढ़ाया गया. अंतर्राष्ट्रीय अतिथियों का गर्मजोशी से अवधी आतिथ्य के साथ स्वागत किया गया. उद्घाटन सत्र में प्रो. (सेवानिवृत्त) विभा अग्निहोत्री ने समिति की ‘एक सदी पुरानी विरासत” पर एक प्रेरणादायक प्रस्तुति दी. अंत में सुमन पुरी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ उद्घाटन सत्र का समापन किया गया.
उद्घाटन के बाद एकेडमिक सत्रों का आयोजन किया गया पहला सत्र डॉ सबीना ए नोवाक ने पी जी फैकल्टी के लिए लिया ,इस समय कृतिका धिवार ने जूनियर फैकल्टी के लिए सत्र का संचालन किया। दोपहर मे चाय के अंतराल के बाद सत्रों का क्रम बदल गया और डॉ सबीना ने जूनियर फैकल्टी का सत्र और कृतिका धीवार ने पीजी में फैकल्टी का सत्र लिया. कार्यशाला के पहले दिन का समापन दोपहर के भोजन के साथ हुआ.
ये भी पढ़ें-मैं आज मर जाऊंगा… ऐसा धोखा…पत्नी के नाम रो-रो कर बनाया Video और फिर दी जान