अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक…वेंटीलेटर पर; सलमान-सनी पहुंचे अस्पताल-Video
Dharmendra News: हिंदी फिल्मों के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी तबीयत गम्भीर है और उन्हें वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है. पिछले हफ्ते उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह कई दिनों से आईसीयू में हैं ताकि लोग उनसे मिलने ना पहुंचे लेकिन खबर है कि आज सुबह उनकी तबीयत अधिक खराब हो गई और इसी के बाद देखा गया है कि परिवार के कुछ सदस्य बार-बार अस्पताल आ-जा रहे हैं.
STORY | Dharmendra in hospital, ‘not in a great state’: industry insider
Veteran actor Dharmendra, who has been in hospital for several days, is in a serious condition but is stable, an industry insider said on Monday.
READ | https://t.co/ARD8t1s6EO
(PTI File Photo) pic.twitter.com/FgYkluBhXU
— Press Trust of India (@PTI_News) November 10, 2025
बता दें कि कुछ महीने पहले ही धर्मेंद्र का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह अपने बेटे सनी देओल के साथ दिखाई दे रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं तो वहीं अब जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है तब उनके फैन्स सोशल मीडिया पर उनके स्वस्थ्य होने को लेकर प्रार्थना कर रहे हैं.
VIDEO | Mumbai: Actor Dharmendra admitted to Breach Candy Hospital; actor Salman Khan visits to check on his health. Visuals from outside the hospital. pic.twitter.com/PkFlAhUoDq
— Press Trust of India (@PTI_News) November 10, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, आज यानी सोमवार को धर्मेंद्र की तबीयत अधिक खराब होने के बाद उनको ICU वेंटीलेटर पर शिफ्ट किया गया है. हालांकि हालत स्थिर बताई जा रही है और वह ट्रीटमेंट का रिस्पोंड कर रहे हैं लेकिन उनकी सेहत को लेकर अभी तक परिवार और अस्पताल से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
सनी देओल पहुंचे अस्पताल
पिता को देखने के लिए सनी देओल भी अस्पताल पहुंचे हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह मीडिया से खुद को छुपाने की कोशिश में अपना चेहरा ढकते हुए दिख रहे हैं तो वहीं उनके चेहरे पर परेशानी दिखाई दे रही है.
VIDEO | Actor Sunny Deol reaches Breach Candy Hospital in Mumbai looking visibly upset to meet his father, legendary actor Dharmendra who is undergoing treatment.#DharmendraDeol pic.twitter.com/5SMsIz9vUh
— Press Trust of India (@PTI_News) November 10, 2025
इसी साल हुआ था आंखों का ऑपरेशन
मालूम हो कि इसी साल अप्रैल में अभिनेता धर्मेंद्र की आंखों का ऑपरेशन हुआ था. एक आंख में धुंधलापन दिखने के कारण उनकी आंखों की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी की गई थी. तो इसके साथ ही उनका मोतियाबिंद का भी ऑपरेशन हुआ था. उस वक्त मुंबई के एक अस्पताल से बाहर निकलते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया था. तब उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज में पैपराजी से कहा था- ‘मुझमें बहुत दम है. अभी भी जान रखता हूं मैं.’
Dharmendra and Sunny Deol’s bond is so pure and heartwarming
Truly a father-son duo that melts hearts every time#SunnyDeol pic.twitter.com/YjNksSF9dt
— Buntyy bagga (@bagga_buntyy) September 29, 2025
3 नवम्बर को हेमा मालिनी ने दी थी ये जानकारी
फिलहाल इससे पहले यानी 3 नवंबर को धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने उनकी सेहत को लेकर ठीक है कहा था. दरअसल हेमा मालिनी एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं जहां पैपराजी के एक सवाल का जवाब देते हुए धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को ठीक बताया था. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Last week, fans were left worried when veteran actor Dharmendra was admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai, sparking concerns about his health. Now, his wife and actor Hema Malini has shared an update about his recovery and current condition.
Full story🔗:… pic.twitter.com/vPx3ZKfkdS
— Hindustan Times (@htTweets) November 3, 2025
दिखेंगे आने वाली इस फिल्म में
ये तो सभी जानते हैं कि धर्मेंद्र अपने जमाने के सबसे लोकप्रिय अभिनेता रहे हैं तो वहीं 89 की उम्र में भी उन्होंने एक्टिंग से नाता नहीं तोड़ा और काफी एक्टिव हैं. आखिरी बार वह कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में दिखे थे और उनको खूब पसंद किया गया था. तो वहीं अब वह फिल्म ‘इक्कीस’ में दिखेंगे. श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में वह अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ दिखाई देंगे. ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी. तो वहीं फिल्म ‘अपने 2’ की भी योजना है.
ये भी पढ़ें-Salman Khan Big News: सलमान खान आतंकवादी घोषित…इस देश ने जारी किया फरमान; जानें क्या है पूरा मामला? Video