Bihar Assembly Elections Result-2025: पार्टी मुख्यालय पहुंचते ही पीएम मोदी ने हिलाया गमछा…छठी मइया का नाम लेकर कांग्रेस-RJD पर साधा निशाना-Video

November 14, 2025 by No Comments

Share News

Bihar Assembly Elections Result-2025: बिहार विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से एनडीए को जीत मिलने के बाद दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पार्टी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सम्मानित किया है और इस मौके पर पीएम मोदी का भाषण जारी है.

तो वहीं इससे पहले जैसे ही वह पार्टी मुख्यालय पर पहुंचे उन्होंने गमछा हिलाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं का अभिवादन किया व बिहार की जनता को धन्यवाद दिया. तो वहीं पीएम मोदी के पहुंचते ही छठी मइया के जयकारे भी लगे.

बता दें कि बिहार चुनाव में प्रचार के समय में पीएम मोदी ने गमछा लहराया था. बिहार में गमछा मजदूरों का प्रतीक माना जाता है और मेहनतकश लोगों का प्रतीक माना जाता है. यही वजह है पीएम मोदी की ये स्टाइल बिहार में जमकर पसंद की गई. तो वहीं पीएम मोदी ने अपना संबोधन जय छठी मईया को प्रणाम कर शुरू किया.

उन्होंने कहा कि बिहार ने फिर से दिखा दिया है कि झूठ हारता है और जनविश्वास जीतता है. बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है कि जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी. पीएम मोदी ने जैसे ही इतना कहा कि मोदी-मोदी की गूंज से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा.

तो वहीं पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की अब कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है. यह जीत बिहार के उस नौजवान की है जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे वालों के आतंक के कारण बर्बाद किया गया. आज आतंक के वो दिन इतिहास बन गए हैं और बिहार विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है और यह यात्रा रुकने वाली नहीं है.

ये भी पढ़ें-Bihar Assembly Elections Result-2025: मुंह छिपाकर भागते दिखे RJD उम्मीदवार व भोजपुरी सिंगर खेसारी… कही ये बात-Video