Bihar Assembly Elections Result-2025: मुंह छिपाकर भागते दिखे RJD उम्मीदवार व भोजपुरी सिंगर खेसारी… कही ये बात-Video

November 14, 2025 by No Comments

Share News

Bihar Assembly Elections Result-2025: बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के नतीजे जैसे-जैसे विधानसभावार सामने आते जा रहे हैं. राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों की स्थिति भी सामने आती जा रही है. हालांकि चुनाव आयोग ने अब तक 81 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं, जिनमें से NDA ने 68 और महागठबंधन ने 9 सीटें जीती हैं.

तो दूसरी ओर छपरा से RJD उम्मीदवार शत्रुघ्न यादव उर्फ ​​खेसारी लाल यादव (भोजपुरी सिंगर व एक्टर) जैसे ही खुद को 12/28 राउंड की मतगणना के बाद 5015 वोटों से पीछे चलते हुए पाया वैसे ही वह मतगणना स्थल से निकलते दिखे.

इस दौरान वह अपने पहनावे से मुंह छिपाते दिखे और न्यूज एजेंसी एएनआई के सवालों के जवाब देने से बचते हुए भी दिखे. उन्होंने जनता को लेकर कहा कि जनता कभी बुरी नहीं होती. लोग बहुत अच्छे हैं. इसी के साथ वह कहते हैं कि मैं कहां जाउंगा मैं यहीं अपने घर में रहुंगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि जब मेरे पास कहने के लिए कुछ होगा तब मैं कहूंगा. इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि उनको भगवान पर भरोसा है. बता दें कि इस सीट पर खेसारी हार गए हैं और बीजेपी की उम्मीदवार छोटी कुमारी ने उनको करीब 8 हजार वोटों से हराया है. हालांकि अभी औपचारिक ऐलान होना बाकी है.

खेसारी ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

विधानसभा चुनाव में पहली बार भाग्य अजमाने उतरे खेसारी लाल यादव के हाथ से जीत सरक गई. तो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, “क्या हार में क्या जीत में, किंचित नहीं भयभीत मैं, संघर्ष पथ पर जो मिला, ये भी सही वो भी सही… जनता मेरे लिए तब भी सर्वोपरि थी, आज भी है और हमेशा रहेगी! मुद्दा तब भी उठल बा, आगे भी उठी…जय बिहार!”

ये भी पढ़ें-Bihar Assembly Elections Result-2025: बिहार में भाजपा बांटी रही मखाने की खीर…मनोज तिवारी ने गाया गाना; चुनावी नतीजों को लेकर पीएम मोदी ने कही ये बात-Video