क्या आपकी भी है यही आदत…रात भर मोबाइल चार्जिंग पर छोड़कर सो जाना? जान लें नुकसान

November 17, 2025 by No Comments

Share News

Smartphone Charging Tips: अक्सर देखा गया है कि लोग रात को सोने से पहले अपना फोन चार्जिंग पर लगा देते हैं ताकि सुबह उनको फोन पूरा चार्ज मिले और वे आराम से अपना काम कर सकें. अगर इसी तरह की आदत आपकी भी है तो इसे तुरंत बदल डालें क्योंकि इससे आपके स्मार्टफोन की बैटरी और सुरक्षा दोनों ही खतरे में पड़ सकती है.

जानकार कहते हैं कि इस आदत से फोन की उम्र तो कम होती ही है साथ ही ये आदत जानलेवा हादसे की वजह भी बन सकती है. कुल मिलाकर रात भर फोन को चार्जिंग में लगाकर सोना खतरनाक है.

जानें क्या होता है नुकसान?

अगर रात भर फोन चार्ज पर लगा रहता है तो हीट जनरेशन बढ़ती है और अधिक देर तक यह गर्मी बैटरी के साथ ही पूरे फोन के इंटरनल सर्किट को नुकसान पहुंचा सकती है. कभी-कभी तो फोन का ओवरहीट हादसों की वजह भी बन जाता है. मसलन ब्लास्ट या फिर आग लगने जैसी घटनाएं हो सकती है. हालांकि इस तरह की घटना होने के तब अधिक चांसेस होते हैं जब सस्त या लोकल चार्जर का इस्तेमाल किया जाता है.

फोन अगर रात भर चार्जिंग पर लगा है और इस दौरान अगर बिजली का वोल्टेज अचानक बढ़ता या कम होता है तो फोन का चार्जिंग पोर्ट, बैटरी, या मदरबोर्ड खराब होने की सम्भावना अधिक होती है और किसी हादसे की वजह बन सकता है, क्योंकि सोते समय फोन की निगरानी नहीं की जा सकती.

बता दें कि प्रत्येक स्मार्टफोन की बैटरी लिथियम-आयन या फिर लिथियम-पॉलिमर तकनीक से तैयार की होती है. सोशल मीडिया पर वायरल एक बयान में जानकार बताते हैं कि फोन जब 100% चार्ज होने के बावजूद भी प्लग इन रहता है तो बैटरी के अंदर ओवरचार्जिंग स्ट्रेस पैदा हो जाता है. इसकी वजह से चार्ज साइकल लाइफ घट जाती है यानी बैटरी पहले की तुलना में जल्दी-जल्दी कमजोर होने लगती है और अगर यही आदत आपकी रहती है तो समय के साथ बैटरी चार्ज कम पकती जाती है और फिर फोन जल्दी-जल्दी डिस्चार्ज होने लगता है.

चार्जिंग का ये है सही तरीका

अगर रात में फोन चार्ज करना चाहते हैं तो ऐसे स्मार्ट चार्जिंग फीचर वाले फोन या चार्जर का इस्तेमाल करें जो बैटरी 100% होने पर खुद ही चार्जिंग रोक देते हैं. अगर जानकारों की मानें तो फोन को हर बार 100% चार्ज करना जरूरी नहीं है. 20% से 80% के बीच चार्ज रखना भी सही रहता है. इससे बैटरी पर अधिक दबाव नहीं पड़ता और उसकी लाइफ भी बढ़ जाती है.

बरतें ये सावधानियां

कभी भी फोन को चादर, तकिए या फिर कंबल के अंदर या नीचे चार्ज न करें.

हमेशा ओरिजिनल चार्जर और केबल का ही इस्तेमाल करें.

पूरी रात फोन चार्जिंग पर लगाकर छोड़ने की आदत छोड़ दें और दिन में ही फोन चार्ज कर लें.

अगर फोन अधिक गर्म हो रहा है, तो चार्जिंग तुरंत बंद कर दें.

ये भी पढ़ें-पांव छूने का वैज्ञानिक आधार क्या है और क्या है वंदन के फायदे? जानें