Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय लगातार दूसरे वर्ष QS सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग्स 2026 में हुआ शामिल
Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय को QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स: सस्टेनेबिलिटी 2026 में लगातार दूसरे वर्ष भी स्थान मिला है. यह रैंकिंग 18 नवम्बर 2025 को जारी की गई है, जिसमें दुनिया भर के 2,002 संस्थानों का मूल्यांकन पर्यावरणीय, सामाजिक और प्रशासनिक (ESG) प्रभाव के आधार पर किया गया.
इस तरह से लखनऊ विश्वविद्यालय को वैश्विक स्तर पर 1501+ बैंड, एशिया में 582 और भारत में 68वां स्थान प्राप्त हुआ, जो उच्च शिक्षा में स्थायित्व के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. इस उपलब्धि को लेकर कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने इसको कहा, QS सस्टेनेबिलिटी रैंकिंग्स में लगातार दूसरी बार शामिल होना हमारे संस्थागत मूल्यों की पुष्टि करता है. हम शिक्षा, समानता और सहयोग के क्षेत्रों में अपनी भूमिका को और सशक्त बनाएंगे और सुधार के अवसरों पर कार्य करेंगे. 2027 रैंकिंग चक्र के लिए विश्वविद्यालय ने पर्यावरणीय अनुसंधान, समानता और कल्याण की पहलों को सुदृढ़ करने का लक्ष्य रखा है.
पर्यावरणीय प्रभाव
पर्यावरणीय श्रेणी में विश्वविद्यालय को 1210 वैश्विक रैंक मिली है तो वहीं पर्यावरण शिक्षा में इसकी स्थिति 1070 वैश्विक और भारत में 49वीं रही है.
सामाजिक प्रभाव
सामाजिक प्रभाव श्रेणी में विश्वविद्यालय को 1251+ वैश्विक बैंड में स्थान हासिल हुआ है. समानता में इसकी रैंकिंग भारत में 44 रही है तो वहीं नॉलेज एक्सचेंज में 52.2 स्कोर के साथ यह सबसे मजबूत क्षेत्र रहा है.
प्रशासनिक प्रभाव
प्रशासनिक श्रेणी में विश्वविद्यालय को 46.3 स्कोर मिला और यह 1251+ बैंड में रहा है.
ये भी पढ़ें-क्या आपकी भी है यही आदत…रात भर मोबाइल चार्जिंग पर छोड़कर सो जाना? जान लें नुकसान