अपने कई मंत्रियों की तुलना में ‘गरीब’ हैं नीतीश कुमार…10वीं बार बने बिहार के CM; जानें गाय-बछड़े सहित कितनी संपत्ति-Video
Nitish Kumar Bihar CM: बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को जीत मिलने के बाद आज नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस मौके पर सोशल मीडिया पर उनकी सम्पत्ति को लेकर खासा जिक्र हो रहा है. बता दें कि नीतीश कुमार साल में एक बार अपनी संपत्ति के बारे में पूरी डिटेल सार्वजनिक करते हैं. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि नीतीश अपने कई कैबिनेट मंत्री की अपेक्षा ‘गरीब‘ यानी कम सम्पत्ति वाले हैं.
ये जानकर आपको हैरानी होगी कि बिहार के मुख्यमंत्री के पास बिहार में अपना कोई बड़ा आलीशान निजी बंगला नहीं है. हालांकि उनकी अचल संपत्ति का सबसे बड़ा और अहम हिस्सा दिल्ली में है. फिलहाल बता दें कि बीते साल के अंत में बिहार सरकार की वेबसाइट पर नीतीश कुमार की सम्पत्ति से जुड़ी जानकारी शेयर की गई थी.
#WATCH पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी मैदान में लोगों का अभिवादन किया और अपना खास गमछा लहराकर बिहार के लोगों का शुक्रिया अदा किया।
बिहार में NDA विधानसभा चुनाव में 243 में से 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापस आ गई।
(सोर्स: DD न्यूज़) pic.twitter.com/XEdawOawnk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
nbsp;
इस हिसाब से उनकी कुल नेटवर्थ 1.64 करोड़ रुपये है. इसमें 21,052 रुपये नकद, लगभग 60,811 रुपये बैंक खातों में और 1.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.
यहां ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि जहां राजनीति में आते ही अधिकतर नेताओं की संपत्ति दिन-दूनी रात-चौगुनी बढ़ती है, तो वहीं नीतीश कुमार के पास आज भी संपत्ति के नाम पर गिनती की चीजें हैं. यही वजह है कि सरकारी आंकड़ों और खुद उनके दिए गए विवरण पर अगर नज़र डालते हैं तो उनकी सादगी की कहानी अपने आप ही सामने आ जाती है.
JD(U) Supremo Nitish Kumar takes oath as Bihar CM at Patna’s Gandhi Maidan. pic.twitter.com/bRUB0VVRet
— The Siasat Daily (@TheSiasatDaily) November 20, 2025
शायद यही वजह है कि बिहार की जनता के वह प्रिय बन गए हैं और इस बार वह 10वीं बार बिहार के सीएम बने हैं. तो वहीं उनके एक बार फिर से बिहार का मुख्यमंत्री बनने पर समर्थकों ने पटाखे फोटकर खुशी जाहिर की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
#WATCH नालंदा, बिहार: नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर लोगों ने जश्न मनाया और लड्डू बांटे। pic.twitter.com/GQXMlQrH8x
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2025
नीतीश ने शुरू की एक नई परम्परा
अधिकांश रूप से देखा गया है कि नेता अपनी संपत्ति को लेकर काफी गोपनीयता रखते हैं और खुलकर जानकारी नहीं देते लेकिन नीतीश कुमार ने बिहार में एक नई परंपरा शुरू की है. उनकी सरकार में नया नियम बनाया गया था कि मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों को हर साल के आखिरी दिन अपनी संपत्ति और देनदारियों का सार्वजनिक खुलासा करना होगा.
नीतीश की नेटवर्थ करती है सोचने को मजबूर
जहां ग्राम प्रधानों के पास भी करोड़ों की गाड़ियां और बंगले देखने को मिल जाते हैं तो वहीं 20 साल से सत्ता के शीर्ष पर बैठे नीतीश कुमार का यह वित्तीय पोर्टफोलियो वाकई सोचने पर मजबूर करता है. दरअसल ताजा आंकड़ों के मुताबिक उनकी कुल चल और अचल संपत्ति लगभग1.64 करोड़ रुपये के करीब है. 2024 के विधान परिषद चुनाव के समय नीतीश कुमार ने जो हलफनामा दिया है उसके मुताबिक नीतीश के पास कुल 1,64,82,719 रुपये की संपत्ति है.
बहुत ही सीमित राशि है बैंक-बैलेंस के नाम पर
बिहार के सीएम के तौर पर 10वीं बार शपथ लेने वाले नीतीश कुमार के पास बैंक बैलेंस के नाम पर बहुत ही सीमित राशि है. तो वहीं अगर बात करें पशुधन यानी गाय-बछड़ों की तो इनकी संख्या काफी अच्छी है. नकद राशि के तौर पर उनके पास मात्र 21,052 रुपये हैं. तो वहीं अलग-अलग बैंक खातों में जमा राशि को अगर जोड़ लिया जाए तो यह आंकड़ा लगभग 60,811 रुपये बैठता है.
तो वहीं 13 गायें और 10 बछड़े नीतीश कुमार के पास है. इस तरह से ये साफ होता है कि मुख्यमंत्री आवास में रहने के बावजूद नीतीश अपनी ग्रामीण संस्कृति के जुड़े हैं और अपनी जड़ों को पहचानते हैं. उनकी कुल चल संपत्ति (Movable Assets) की कीमत करीब 16 लाख 97 हजार रुपये है. जहां आजकल कैबिनेट मंत्री बनते ही तरह-तरह की महंगी गाड़ियां रखने का शौक नेताओं को हो जाता है तो वहीं अगर नीतीश की बात करें तो बिहार की शीर्ष कुर्सी पर बैठने के बावजूद उनके पास एक फोर्ड ईकोस्पोर्ट (Ford Ecosport) कार है, जो आज के दौर में बहुत ही सामान्य गाड़ी मानी जाती है.
कई मंत्री हैं नीतीश के आगे
अगर नीतीश कुमार की सम्पत्ति की तुलना उनकी ही कैबिनेट के मंत्रियों से करें तो इस मामले में वह काफी गरीब हैं. कैबिनेट सचिवालय विभाग की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, नीतीश सरकार के कई मंत्री संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्री से काफी आगे हैं क्योंकि उनके पास महंगी गाड़ियों के साथ ही कई शहरों में जमीनें और भारी बैंक बैलेंस है लेकिन नीतीश कुमार की संपत्ति का ग्राफ बहुत ही सीमित है.
बिहार में नहीं अपनी जमीन
यह जानकार हैरानी होगी कि नीतीश के पास बिहार में अपना कोई बड़ा आलीशान निजी बंगला नहीं है. हालांकि उनकी अचल संपत्ति का सबसे बड़ा और अहम हिस्सा दिल्ली में है. दिल्ली के द्वारका इलाके में उनका एक फ्लैट है. 1000 स्क्वायर फीट का यह फ्लैट उन्होंने साल 2004 में खरीदा था, जब वे केंद्र की राजनीति में सक्रिय थे. कुल मिलाकर वर्तमान समय में उनकी अचल संपत्ति का बड़ा हिस्सा इसी फ्लैट की मौजूदा बाजार कीमत पर ही निर्भर करता है. इस फ्लैट के अलावा अगर उनकी अचल संपत्ति की बात करें तो इसकी कुल कीमत करीब 1.48 करोड़ रुपये आंकी गई है.
जानें पिछले 20 साल में नीतीश कुमार की संपत्ति कितनी बढ़ीऔर घटी?
साल 2004 में नीतीश कुमार की कुल संपत्ति करीब 43 लाख रुपए थी और उन पर 6.7 लाख रुपए का कर्ज था.
तो वहीं 2012 तक उनकी संपत्ति बढ़कर 1.71 करोड़ रुपए हो गई और तब उनके ऊपर केवल 46 हजार रुपए का कर्जा था.
फिर 2013 के हलफनामे में उनकी संपत्ति बढ़कर 2.44 करोड़ रुपए बताई गई.
इसके बाद 2015 में इसमें थोड़ी और बढ़ोतरी हुई और उनकी संपत्ति 2.73 करोड़ रुपए हो गई. तो इसके अलावा उन पर 6.44 लाख रुपए का कर्ज था.
2018 तक यह बढ़कर 3.09 करोड़ रुपए के करीब पहुंच गई.
2024 के हलफनामे में उनकी संपत्ति घटकर करीब 1.64 करोड़ रह गई.
ये भी पढ़ें-लालू के घर महाकलह…! बेटी रोहिणी आचार्य का बड़ा आरोप; चप्पल से मार…रोते हुए Video वायरल