क्या डॉक्टर्स और पुलिस की नौकरी भी खा जाएगा AI! एलन मस्क के ताजा Video ने मचाई सनसनी; उड़े होश

November 22, 2025 by No Comments

Share News

Elon Musk: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एआई (AI) रोबोट पुलिस, डॉक्टर्स सहित कई कर्मचारियों के कार्य कर रहा है. वह रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता हुआ भी दिख रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा कर रख दी है.

इस वीडियो को टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने टेस्ला के उन्नत एआई रोबोट का वीडियो शेयर किया है जो कि अलग-अलग मानवीय भूमिकाएं निभाते दिख रहा है. इस वीडियो ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी है और लोग एक ही सवाल कर रहे हैं कि क्या भविष्य सच में इतना बदलने वाला है और क्या अब डॉक्टर्स, पुलिस आदि की नौकरी भी खतरे में है?

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एआई रोबोट इंजीनियर बना हुआ है जो कंस्ट्रक्शन साइट पर मशीनों को ऑपरेट कर रहा है. कोई डॉक्टर बनकर सड़क किनारे घायल व्यक्ति का इलाज करता दिख रहा है तो पुलिस बनकर ट्रैफिक कंट्रोल कर रहा है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है कि आने वाले समय में मशीनें इंसानों की नौकरियों को कितनी तेज़ी से रिप्लेस कर सकती हैं.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स एक्स पर शेयर इस वीडियो में दावा किया गया है कि वीडियो पूरी तरह एआई-जनरेटेड है. इसमें टेस्ला जैसे दिखने वाले ह्यूमनॉइड रोबोट अलग-अलग प्रोफेशन में कार्य करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो पर लगातार विवरशिप आ रही है तो वहीं अब तक 46 मिलियन से ज्यादा बार इसे देखा जा चुका है. सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने इसे चेतावनी लिखा और कहा है कि ये चेतावनी है कि भविष्य में पुलिस और डॉक्टर्स की जॉब को भी खतरा है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा. टेस्ला किसी खतरनाक चीज पर काम कर रहा है. तो वहीं एक अन्य यूजर ने कहा है कि ये एआई सभी को बर्बाद कर देगा.

ये भी पढ़ें-New Labour Code: महिलाओं को भी मिलेगा समान वेतन और सम्मान…ये चार नए लेबर कोड आज से लागू