UP News: योगी सरकार का बड़ा ऐलान…यूपी में बिजली फ्री! इन राज्यों में पहले से ही इतनी यूनिट मिल रही मुफ्त

December 1, 2025 by No Comments

Share News

UP News: उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के दावों के मुताबिक, योगी सरकार जल्द ही यूपी के लोगों को 2 किलोवाट तक के घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही 1 किलोवाट तक के छोटे व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी बिजली बिल में राहत देने जा रही है.

अगर ऐसा होता है तो उत्तर प्रदेश भी उन राज्यों में शामिल हो जाएगी जहां पर पहले से ही बिजली बिल में प्रदेश सरकारें खासा छूट दे रही हैं. इस तरह से यूपी के लोगों पर बिजली बिल के भार से राहत मिलेगी.

दरअसल प्रदेश सरकार उन उपभोक्ताओं पर खासी मेहरबान होने जा रही है जिनके पुराने बकाये सिर्फ ब्याज और पेनल्टी की वजह से लाखों तक पहुंच गए हैं. उनके लिए यह राहत भरी खबर है. सरकार ने यह साफ कर दिया है कि वास्तविक मूलधन पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा लेकिन उस पर भी 25% की छूट देकर मामला और हल्का कर दिया गया है.

प्रदेश सरकार की इस पहल से माना जा रहा है कि एक बड़ा वर्ग अपने बकाये को आसानी से निपटाकर नए साल को बिजली बिल के कर्ज से मुक्त होकर शुरू कर सकता है. कुल मिलाकर प्रदेश सरकार की इस योजना का सबसे बड़ा आकर्षण है 100% ब्याज और सरचार्ज माफी.

इन राज्यों में पहले से ही मुफ्त है बिजली

बता दें कि देश के तमाम राज्यों में चुनावी दांवपेच के तहत राज्य सरकारों ने कुछ यूनिट बिजली फ्री कर रखी है. इनमें राजस्थान, पंजाब, बिहार, झारखंड, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश शामिल है.

राजस्थान

राजस्थान में भी 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलती है. यानी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक कोई बिल नहीं देना पड़ता है. इसको लेकर राजस्थान सरकार का दावा है कि करीब 5 लाख परिवार इसका लाभ उठा रहे हैं.

पंजाब

पंजाब में घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट तक बिजली बिल्कुल फ्री दी जाती है. यहां पर चुनावी मैदान में उतरते ही आम आदमी पार्टी ने वादा किया था कि बिजली फ्री की जाएगी और फिर जैसे ही आम आदमी पार्टी की सरकार बनी उसने अपना वादा निभाया और लाखों परिवारों को हर महीने होने वाला खर्च को शून्य कर दिया.

झारखंड

झारखंड में घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त पहले से ही फ्री थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 125 यूनिट कर दिया गया. इसका लाभ खासकर ग्रामीण और निम्न-आय वाले परिवारों को दिया जा रहा है.

दिल्ली

दिल्ली में हर महीने 200 यूनिट तक बिजली पूरी तरह मुफ्त है. हालांकि यहां अगर खपत 200 यूनिट से ऊपर जाती है तो पूरा बिल उसी हिसाब से भरना पड़ता है. इस योजना का लाभ 48 लाख घरेलू उपभोक्ता उठा रहे हैं. यहां पर बिजली सब्सिडी को स्मार्ट मीटर के जरिए पारदर्शी तरीके से मॉनिटर किया जाता है.

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने हर महीने 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त कर रखी है. यहां का इलाका पहाड़ी होने की वजह से बिजली खपत मौसम के हिसाब से काफी बदलती है. कई घरों में सामान्य खपत 125 यूनिट से भी कम ही होती है. ऐसे में अधिकतर उपभोक्ता बिल चुकाए बिना ही इस सुविधा का खूब लाभ उठा रहे हैं.

बिहार

यहां पर हाल ही में 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त की गई है. सरकार के इस फैसले के बाद गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर मध्यमवर्गीय परिवारों को काफी राहत मिली है.

ये भी पढ़ें-आत्महत्या से पहले बेसिक शिक्षक ने बनाया Video…फूट-फूट कर रोया; सुसाइड लेटर में SIR को लेकर लिखी ये बात