सुंदर बच्चे देखते ही मार देती थी हत्यारिन…खुद के बेटे की भी कर दी हत्या; सामने आई चौंकाने वाली वजह

December 3, 2025 by No Comments

Share News

HaryanaPanipat News: हरियाणा के पानीपत जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आई है. यहां पर पुलिस ने एक बच्ची की हत्या का खुलासा करते हुए एक साइको किलर महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जब महिला से हत्या के बारे में पूछा तो उसने हैरान कर देने वाला बयान देते हुए कहा कि जब भी कोई उससे सुंदर बच्ची या बच्चा दिखता था तो वह उसे मार देती थी. आरोपी ने ये भी खुलासा किया कि उसने अपने बेटे की भी हत्या की थी.

तो वहीं आरोपी महिला ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि वह नहीं चाहती थी कि कोई उससे ज्यादा सुंदर दिखे. आरोपी महिला का सिवाह गांव में मायका है और सोनीपत जिले के गांव बोहड़ गांव में उसकी शादी हुई थी. फिलहाल महिला को आज अदालत में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है.

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के बयान के मुताबिक वह अब तक अपने बेटे सहित 3 बच्चों की हत्या कर चुकी है. 1 दिसंबर को घर के स्टोर रूम में रखे पानी के टब में 6 साल की विधि नाम की बच्ची की लाश मिली थी. बच्ची अपने परिवार के साथ नौल्था गांव में एक विवाह कार्यक्रम में आई थी. तो वहीं तीनों बच्चों की मौत को परिजन इत्तेफाक समझ रहे थे लेकिन इस चौंकाने वाले खुलासे के बाद लोगों के पैरों तले से जमीन खिसक गई है.

इसी मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने साइको किलर महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बच्ची विधि की हत्या की वारदात का महज 36 घंटे में ही पर्दाफाश किया और इस सनकी महिला को गिरफ्तार किया. आरोपी महिला को सीआईए वन पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया. पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह IPS के नेतृत्व में पानीपत पुलिस को बड़ी सफलता मिली.

सभी बच्चों को मारा पानी में डुबोकर

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसने अभी तक कुल चार बच्चों की हत्या की जिसमें उसका बेटा भी शामिल है. उसने हत्या करने का तरीका बताते हुए कहा कि सभी बच्चों को उसने पानी में डुबोकर मारा है.

ये भी पढ़ें-जान जोखिम में डालकर मुस्लिम युवक ने तालाब में डूबते ब्राह्मण युवक को बचाया…सोशल मीडिया पर हो रही जय-Video