जान जोखिम में डालकर मुस्लिम युवक ने तालाब में डूबते ब्राह्मण युवक को बचाया…सोशल मीडिया पर हो रही जय-Video

December 1, 2025 by No Comments

Share News

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक कार तालाब के बीचो-बीच फंसी है और उसके अंदर एक शख्स बैठा हुआ है. कार तालाब के दलदल में समाने वाली है.

इसी बीच एक शख्स नाव लेकर आता है और वह कार में बैठे शख्स को कार की खिड़की से निकालने की कोशिश करता है और फिर जैसे ही युवक को कार से निकालता है कार तालाब में समा जाती है तो वही नाव भी पलट जाती है लेकिन नाव सवार शख्स कार में बैठे शख्स को निकाल कर फिर तैरकर तालाब से बाहर निकाल लेता है और जान बता लेता है.

इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कार सवार ड्राइवर की पहचान शुभम तिवारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शुभम अपनी एसयूवी कार लेकर जा रहे थे तभी अचानक सड़क पर एक बच्चा आ गया और फिर उसे बचाने के चक्कर में कार का संतुलन ऐसा बिगड़ा कि कार पलटते हुए सीधा तालाब में जा गिरी और कुछ ही पल में पानी कार के अंदर भरने लगा.

शुभम ने कार के बाहर खुद को निकालने की कोशिश की लेकिन वह असमर्थ रहा लेकिन इसी दौरान तालाब के किनारे मौजूद फैसल ने डूबते शुभम को देख लिया और फिर उसके पास नाव लेकर पहुंचा और फिर उसे बचा लिया. फिलहाल इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर कार तालाब के बीचो-बीच कैसे पहुंच गई. अगर कार पलटते हुए तालाब में गई तो कार को किनारे पर ही डूब जाना चाहिए था.

घटना फिलहाल उत्तरप्रदेश के पीलीभीत शहर की बताई जा रही है. इस वीडियो से फैसल की जमकर तारीफ हो रही है और सोशल मीडिया पर एक पक्ष इसे हिंदु-मुस्लिम की एकता का मिसाल बता रहा है. फिलहाल खबर स्टिंग इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है. तो वहीं दूसरा पक्ष इस वीडियो को एआई जनरेटेड बता रहा है.

ये भी पढ़ें-स्कूल बस ने रौंद डाले बच्चे…एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल; रूह कंपाने वाला Video वायरल