बैंक का कैशियर ही निकला चोर…इस तरह सामने आई सच्चाई; जानें क्या है मामला-Video
Mahoba: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें साफ दिख रहा है कि कैशियर नोटों की गड्डी से कुछ नोट चुरा कर अलग रख रहा है. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. यह वीडियो उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक से सामने आया है.
आरोप है कि कैशियर मोहित खरे ने एक ग्राहक के नोट चुरा लिए और फिर गड्डी में नोट कम होना बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी भी दी लेकिन CCTV ने पूरी सच्चाई खोल कर रख दी.
फिलहाल बैंक के महाप्रबंधक श्रीराम ने कैशियर को सस्पेंड कर दिया है और टर्मिनेशन के लिए हेडक्वार्टर को रिपोर्ट भेजी गई है. पूरी घटना को लेकर थाना कस्बा अजनर निवासी जगतराज कुशवाहा का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने बताया कि वह न्यू खेती किसानी बीज भंडार केंद्र का प्रोपराइटर हैं. बयान में कहा कि मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे उन्होंने बेटे अंकित व भतीजे राहुल को डेढ़ लाख रुपये दिए व अजनर की हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक में जमा करने को कहा.
जगतराज कुशवाहा ने आगे बताया कि उन्होंने 100-100 की 11 गड्डी व 200 रुपये की दो गड्डी अच्छी तरह से गिनकर दी थीं तो वहीं बैंक में जाने के बाद भतीजे ने सभी गड्डी व बाउचर कैशियर मोहित को दिए. इस पर कैशियर पैसे मशीन में गिनने के लिए लगा दिया फिर उसने कहा कि सौ की गड्डी में दस नोट कम है.
इस पर जब उससे ये कहा गया कि पूरी गड्डी गिनकर लाए थे. इस पर कैशियर ने खुद को बचाने के लिए रिपोर्ट दर्ज करा देने की धमकी देने ला. इस पर बेटे ने पूरी बात जगतराज को बताई तो वह बैंक पहुंचे और मैनेजर से बात की. इस पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो सभी ये देखकर दंग रह गए कि कैशियर मोहित सौ-सौ रुपये निकालकर कैलकुलेटर के नीचे और जेब में रखता हुआ दिख रहा है.
आरोप है कि कैशियर मोहित ने पहले भी दो बार ऐसा किया है. दावा है कि एक बार 700 व दूसरी बार 1500 रुपये कम बताए थे लेकिन उस वक्त इसकी जानकारी नहीं हुई थी लेकिन इस बार वह सीसीटीवी में चोरी करता हुआ कैद हो गया.
हालांकि इस पूरे मामले में कैशियर मोहित खरे की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है. तो वहीं मोहित के खिलाफ बैंक की ओर से आगे की जांच की जा रही है.
यूपी –
जिला महोबा के डिस्ट्रिक्ट कॉपरेटिव बैंक में कैशियर मोहित खरे ने एक ग्राहक के नोट चुरा लिए और फिर गड्डी में नोट कम होने बता दिए। CCTV से सच्चाई सामने आई। कैशियर सस्पेंड हुआ। टर्मिनेशन के लिए हेडक्वार्टर को रिपोर्ट भेजी जा रही है। pic.twitter.com/J8vS0OJnOC— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) December 18, 2025
ये भी पढ़ें-Bihar CM नीतीश कुमार को धमकी देते हुए पाकिस्तानी आतंकी ने रखी ये मांग…मुस्लिम महिला का हटाया था हिजाब-Video