Bihar CM नीतीश कुमार को धमकी देते हुए पाकिस्तानी आतंकी ने रखी ये मांग…मुस्लिम महिला का हटाया था हिजाब-Video
Nitish Kumar Hizab Row: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पाकिस्तान के चर्चित आतंकी शहजाद भट्टी की ओर से धमकी मिली है. दरअसल हाल ही में नीतीश कुमार ने एक मुस्लिम महिला डॉक्टर के चेहरे से हिजाब हटाया था जिसको लेकर सोशल मीडिया पर भी उनकी आलोचना हुई थी तो वहीं अब आतंकी भट्टी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सार्वजनिक तौर पर उस बच्ची से माफी मांगे, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा. फिलहाल धमकी मिलने के बाद से ही बिहार पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की टीम सक्रिया हो गई है और मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि शहजाद भट्टी गैंगस्टर से आतंकी बना है. उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर धमकी दी है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी भट्टी ने अपने बयान में आगे कहा कि लोग देख रहे हैं कि बिहार में क्या हुआ? उसने ये भी कहा कि किस तरह से एक बड़े पद पर बैठे शख्स ने उंचे ओहदे पर बैठी एक मुस्लिम महिला के साथ ऐसा व्यवहार किया.
इसी के साथ ही आतंकी ने धमकी देते हुए ये भी कहा कि उस व्यक्ति के पास अभी समय है, वह उस महिला से माफी मांग लें. उसने आगे कहा है कि वह आज अगर माफी नहीं मांगते हैं तो जिम्मेदार संस्थाओं को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए. धमकाते हुए लहजे में उसने कहा कि बाद में यह मत कहना कि चेतावनी नहीं दी गई थी.
ये बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।
इनकी बेशर्मी देखिए- एक महिला डॉक्टर जब अपना नियुक्ति पत्र लेने आई तो नीतीश कुमार ने उनका हिजाब खींच लिया।
बिहार के सबसे बड़े पद पर बैठा हुआ आदमी सरेआम ऐसी नीच हरकत कर रहा है। सोचिए- राज्य में महिलाएं कितनी सुरक्षित होंगी?
नीतीश कुमार… pic.twitter.com/2AO6czZfAA
— Congress (@INCIndia) December 15, 2025
ये भी पढ़ें-Bihar CM नीतीश कुमार ने मंच पर खींचा मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब… RJD-कांग्रेस ने साधा निशाना-Video