ढाबे पर आर्डर किया खाना…दही-भल्ले की प्लेट में निकला मरा चूहा; आप भी रहें सावधान-Video

December 22, 2025 by No Comments

Share News

UP News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दही की प्लेट में से मरा चूहा निकाल कर दिखा रहा है. यह वीडियो यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे से सामने आया है. युवक का दावा है कि उसने खाने के लिए दही-भल्ला आर्डर किया था और जैसे ही चम्मच से दही-भल्ला खाने चला तो दही में लिपटा हुआ मरा चूहा निकला. इस पर युवक ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है.

यह मामला गाजीपुर-वाराणसी हाईवे स्थित मशहूर सम्राट ढाबे से सामने आया है. दही की प्लेट में मरा चूहा मिलने से हड़कंप मच गया. इस दौरान ढाबे पर मौजू अन्य ग्राहकों ने भी हंगामा खड़ा कर दिया और ढाबे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. इस पर शिकायत मिलते ही FSDA की टीम ने छापा मारकर गंदगी के सबूत पाए और ढाबे को तत्काल सीज कर दिया. साथ ही खाद्य नमूने जांच के लिए भेज दिया है. हालांकि FIR दर्ज नहीं की गई है लेकिन प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही है.

ये भी पढ़ें-कार ने स्कूटी सवार को मारी जोरदार टक्कर… दिल दहला देने वाला Video वायरल