प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला फिर ग्राइंडर मशीन से किए टुकड़े…पुलिस को किया गुमराह लेकिन…Video
Sambhal: दो प्रेमियों के साथ मिलकर एक और महिला ने अपने पति की हत्या कर दी है. इधर कई दिनों से इस तरह की खबरें लगातार सामने आ रही हैं. ताजा खबर उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी थानाक्षेत्र से सामने आई है. दरअसल पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले में एक सप्ताह पहले सिर व हाथ-पैर कटा एक शव पुलिस को मिला था.
पुलिस ने इसी की गुत्थी सुलझाई है और जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों के उजागर होने पर पत्नी ने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी. यही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए शव के टुकड़े कर धड़ घर के पास नाले में फेंक दिया और सिर के साथ हाथ-पैर राजघाट गंगा में बहा दिए. फिलहाल पुलिस को दूसरे प्रेमी अभिषेक की भूमिका नहीं मिली है.
उतरा रहा था शव, नोच रहे थे कुत्ते
इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने मीडिया को बताया कि 15 दिसम्बर को सुबह करीब नौ बजे पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में एक शव उतराता हुआ मिला था. शव के सिर और हाथ-पैर कटे हुए थे और कुत्ते नोच रहे थे. पास में एक बैग भी पड़ा था, जिसमें पॉलीथिन और मांस के टुकड़े भी पुलिस को मिले थे. शव के बाएं हाथ में राहुल नाम गुदा हुआ था. इस पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और गांव में राहुल नाम के शख्स को लेकर छीनबीन की.
पत्नी ने लिखवाई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
छानबीन के दौरान पता चला कि मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने करीब एक महीने पहले पति राहुल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जो कि 18 नवंबर से लापता था. इसी के जरिए पुलिस ने शव की पहचान कराई तो वह लापता राहुल ही निकला. इस खबर के बाद पत्नी समाज को दिखाने के लिए फूट-फूट कर रोने लगी. तो दूसरी ओर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट में हत्या में तरमीम करते हुए आगे जांच जारी की तो तमाम सबूतों ने मृतक की पत्नी रूबी की ओर संकेत किए और मोहल्ले के ही युवक गौरव का भी इसमें हाथ दिखा. तो दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की.
तो वहीं पूछताछ के दौरान रूबी और गौरव ने हत्या की बात कबूल कर ली. हालांकि इस दौरान एक अन्य लड़के अभिषेक का नाम भी आया लेकिन उसके खिलाफ पुलिस को कोई सबूत नहीं मिला. तो वहीं पत्नी ने बताया कि पति ने प्रेमी के साथ 18 नवम्बर को सम्बंध बनाते देख लिया था इस पर राहुल ने नाराजगी जताते हुए मारपीट की और रूबी को मोहल्ले में बेइज्जत कर घर से निकालने की धमकी दी थी.
रॉड और मूसल से किया हमला
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बताया है कि रूबी ने गौरव से राहुल को खत्म करने के लिए कहा था. इस पर गौरव ने लोहे की रॉड और जूता ठोंकने वाली मूसल से राहुल के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. फिर दूसरे दिन शव छिपाने के लिए घंटाघर मार्केट से प्लास्टिक की पन्नी और दो बैग खरीद लाया तो वहीं शव के टुकड़े करने के लिए जीतू मिस्त्री से कटर मशीन (ग्राइंडर) किराये पर लेकर आया फिर दोनों ने मिलकर राहुल की गर्दन और पैर को कटर मशीन से काट दिया फिर सिर और कटे हुए अंगों को पन्नी में लपेटकर लाल रंग के बैग में भर दिया तो वहीं धड़ को बैग में पैक किया फिर किराये पर लाई गई गाड़ी से सिर व हाथ-पैर वाला बैग और राहुल का मोबाइल राजघाट गंगा पुल से नदी में फेंक दिया. तो वहीं धड़ वाले बैग को पतरौआ रोड स्थित ईदगाह के पास नाले में फेंक दिया ताकि किसी को भी हत्या का पता न चल सके और पुलिस भी गुमराह होती रहे.
पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर की कार्रवाई
हालांकि आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने की बहुत कोशिश की लेकिन पुलिस ने साक्ष्य जुटाए और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आगे की कार्रवाई अभी जारी है.
थाना चन्दौसी पुलिस द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण कर 01 अभियुक्ता व 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में #SPSambhal @Krishan_IPS की बाइट।#UPPolice #GoodWorkUPP pic.twitter.com/hjZkgiFy7o
— SAMBHAL POLICE (@sambhalpolice) December 22, 2025
ये भी पढ़ें-बैंक का कैशियर ही निकला चोर…इस तरह सामने आई सच्चाई; जानें क्या है मामला-Video