New Year 2026: शानदार रहेगा साल 2026…अगर आपका मूलांक है ये…

December 31, 2025 by No Comments

Share News

Numerology Predictions 2026: कल से नया साल 2026 शुरू हो जाएगा तो वहीं आज साल 2025 अपनी समाप्ति की ओर धीरे-धीरे खिसक रहा है. ऐसे में तमाम लोग जहां कुछ नई योजना बनाकर साल 2026 की शुरुआत करेंगे तो वहीं कुछ लोग कुछ नया करने की चाह में खु में एक नई ऊर्जा का संचार करने के लिए कुछ हटके काम करेंगे.

इसी बीच सोशल मीडिया पर तमाम ज्योतिष-आचार्य जातकों को राशि व मूलांक के हिसाब से उनके लिए नया साल कैसा रहेगा की जानकारी दे रहे हैं लेकिन सही कहें तो कर्म सबसे बड़ी चीज है. अगर आपके कर्म अच्छे हैं और आप योजना बनाकर अपने कार्यों व लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कार्य करते हैं तो आप लक्ष्य तक अवश्य पहुंचते हैं पर ऐसा नहीं कि मूलांक या ज्योतिष या वास्तु का कोई रोल नहीं. ये हमारे भीतर सकारात्म ऊर्जा भरने का काम करते हैं. तभी हम आगे बढ़ने के लिए कुछ नया और खास सोच पाते हैं.

अंक एक का है अधिक महत्व

तो आइए मूलांक के आधार पर जानते हैं कि किस मूलांक के लिए ये साल बढ़िया रहेगा. आचार्य सुशील कृष्ण शास्त्री कहते हैं कि 2026 के अंकों को जोड़ने पर (2+0+2+6 = 10, 1+0 = 1) कुल अंक 1 प्राप्त होता है. वह कहते हैं कि अंक ज्योतिष में 1 अंक का अधिपति ग्रह सूर्य को माना गया है.

ऐसे में इस वर्ष सभी मूलांकों पर सूर्य का प्रभाव विशेष रूप से सक्रिय रहेगा. तो वहीं सूर्य का अनुकूल प्रभाव तमाम लोगों के लिए नए अवसर और प्रगति के नए द्वार खोलने में सहायक होगा. ऐसे में नया साल कुछ मूलांक के लोगों के लिए आर्थिक उन्नति तो करेगा ही साथ ही नौकरी में प्रमोशन और पारिवारिक मामलों में शांति लाने का काम भी करेगा.

इन मूलांक के लिए भाग्यशाली होगा साल 2026

जिनका जन्म 1, 10, 19 या 28 को हुआ है. उनका मूलांक 1 होता है. ऐसे जातकों के लिए साल 2026 भाग्यवृद्धि करने वाला होगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है तो वहीं कार्यस्थल पर भी सम्मान बढ़ेगा. मूलांक एक वालों की पैसों से जुड़ी स्थिति भी मजबूत होगी। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी और यात्रा योग भी बनते दिख रहे हैं।

अगर आपका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होता है. नए साल में ऐसे जातको के करियर में बढ़ोतरी और प्रमोशन के अवसर मिलने की सम्भावना है. आपकी धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि भी बढ़ेगी. साथ ही विदेश से जुड़ी कोई योजना या व्यापार भी लाभ दिला सकता है. सेहत में लाभ के लिए खानपान में लापरवाही करने से बचें.

अगर आपका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होता है. ऐसे मूलांक वाले जातकों के लिए नए साल में करियर में तरक्की के कई मौके सामने आएंगे. अगर आप मीडिया या संचार क्षेत्र से जुड़े हैं तो ये साल आपके लिए खास हो सकता है. साथ ही ये साल निवेश से अच्छा रिटर्न आपको दे सकता है. तो वहीं प्रेम-जीवन व परिवार में सामंजस्य बना रहेगा.

अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होता है. ऐसे जातकों के लिए साल 2026 प्रगति की नई राह खोलेगा और सफलता का साल बन सकता है. आपके आय के नए स्रोत बन सकते हैं. अगर आप कोई नई योजना बना रहे हैं तो उस पर कार्य करें क्योंकि और आर्थिक स्थिरता बढ़ेगी. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. साथ ही आपकी योजनाएं सफल होंगी और महत्वपूर्ण कार्यों में भी आपको सफलता हाथ लगेगी.

DISCLAIMER:यह लेख धार्मिक मान्यताओं व धर्म शास्त्रों पर आधारित है। हम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देते। पाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लेंKhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)

ये भी पढ़ें-Numerology Tips: मूलांक-1 वालों का नहीं अटकता कोई काम…पार्टनर पर दबाव बनाने की करते हैं कोशिश