New Year-2026: नया साल आने से पहले घर से अवश्य निकाल दें ये पुरानी चीजें… नहीं तो झेलेंगे आर्थिक संकट

December 31, 2025 by No Comments

Share News

New Year-2026 Vastu Tips: नया साल-2026 बस चंद घंटे बाद ही शुरू हो जाएगा. इससे पहले आप अपने घर को चेक कर लें और देख लें कहीं आपके घर को कंगाल बना देने वाली चीजें तो नहीं पड़ी हैं. नए साल के साथ ही हर कोई चाहता है कि वह समृद्ध हो और आर्थिक रूप से सम्पन्न हो लेकिन वास्तु कहता है कि नया साल शुरू होने से पहले कुछ चीजों को बाहर निकाल िया जाए तो इसके साथ नकारात्मकता भी घर से बाहर चली जाती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है लेकिन यही चीजें अगर घर में पड़ी रहें तो माता लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं, जिससे घर-परिवार पर बुरा असर पड़ सकता है या आर्थिक रूप से संकट भीसकता है.

घर से निकाल दें ये चीजें

ज्योतिष सलाहकार अनुराग दीक्षित बताते हैं कि घर में देवी या देवता की खंडित मूर्तियां, फटी तस्वीरें भी नहीं रखनी चाहिएऐसी प्रतिमाएं दुर्भाग्य का कारण बनती हैंनए साल से पहले इन्हें घर के आसपास किसी मंदिर में रख आएं और घर में भगवान की नई मूर्ति स्थापित करें

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार पुरानी और अनुपयोगी चीजों को स्टोर में जमा कर रखना सही नहीं होता हैइन चीजों की वजह से धन की देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर छोड़कर चली जाती हैंऐसे में नया साल शुरू होने से पहले अपने स्टोर रूम की सफाई कर लें और ठीक चीजें घर में रखें

घर में बंद घड़ी रखना शुभ नहीं होती है. मान्यता है कि बंद घड़ी रखने से परिवार के लोगों की किस्मत बंद हो जाती हैऐसे में यदि आपके घर में कोई खराब, रुकी हुई या बंद घड़ी पड़ी है तो नया साल शुरू होने से पहले इसे घर से हटा दें

घर में टूटा हुआ फर्नीचर रखना भी शुभ नहीं माना जाता हैऐसे में यदि घर में कोई टूटा फर्नीचर जैसे मेज, सोफा या कुर्सी है तो नए साल से पहले इसे घर से बाहर निकाल दें या सही करा लें

यदि आपके घर में पुराने या टूटे हुए जूते-चप्पल पड़े हैं तो नया साल शुरू होने से पहले घर से बाहर कर देंज्योतिष के जानकारों के अनुसार पुराने और टूटे हुए जूते-चप्पल घर में कंगाली लाती हैं

DISCLAIMER: यह लेख धार्मिक मान्यताओंधर्म शास्त्रों पर आधारित हैहम अंधविश्वास को बढ़ावा नहीं देतेपाठक धर्म से जुड़े किसी भी कार्य को करने से पहले अपने पुरोहित या आचार्य से अवश्य परामर्श ले लेंKhabarSting इसकी पुष्टि नहीं करता।)