“ब्राह्मणों पर इतना अन्याय क्यों…” भाजपा के मुस्लिम नेता उतरे ब्राह्मणों के पक्ष में-Video
Darbhanga News: सोशल मीडिया पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि “ब्राह्मणों के साथ इतना अन्याय क्यों हो रहा है? वे समाज के सीधे-सादे लोग हैं. अगर किसी एक व्यक्ति ने गलती की है, तो पूरी कम्युनिटी को ज़िम्मेदार ठहराना सही नहीं है?
शाहनवाज हुसैन का बयान सामने आते ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल उनका ये बयान बिहार के दरभंगा जिले में दलित समाज के एक शख्स द्वारा गांव के सभी ब्राह्मणों पर एफआईआर दर्ज कराने के मामले में सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव में दलित समाज के एक शख्स ने 70 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है तो वहीं गांव के करीब 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
This is the video of the Darbhanga incident.
In Harinagar village, a dispute over money led to a man attacking a Brahmin at his home.
Despite a police complaint, no action was taken. Instead, the attacker’s family filed an SC/ST case naming 70 Brahmins and 150 unknown… pic.twitter.com/EdNSC60d4L
— Treeni (@treeni) February 4, 2026
चौंकाने वाली बात तो ये है कि सभी आरोपी ब्राह्मण समाज से ही हैं. इस तरह से शख्स ने पूरे गांव के ब्राह्मणों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है. ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
बिहार के दरभंगा ज़िले के SSP जगुनाथ रेड्डी द्वारा दिया गया बयान बेहद ही गैर-जिम्मेदाराना है।
ये कहना कि SC/ST Act के मुआवज़े की प्रक्रिया शुरू की जा रही है कई गंभीर सवाल खड़े करता है?
ये मामला दो लोगों के बीच का है। तो पूरे गांव के 210 लोगों पर SC-ST Act में केस क्यों किया गया? pic.twitter.com/ro5qdOVtSQ
— Voice Of Brahmins (@VoiceOfBrahmins) February 5, 2026
एसएसपी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल
दरभंगा के एसएसपी जगन्नाथ रेड्डी का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि मामला शांतिपूर्वक है. करीब 12 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और कुल 70 लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया जबकि 150 के करीब अज्ञात लोगों पर भी FIR दर्ज की गई है. मामला अभी शांतिपूर्वक है, सभी घायलों का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।
BJP’s spokesperson Syed Shahnawaz Hussain said, “Why is there so much injustice happening to Brahmins❓
They are simple, straightforward people in society. If one individual has made a mistake, it is not right to hold the entire community responsible”👏
For the first time, a… https://t.co/b96HoGTXrk pic.twitter.com/FO9gSm8pDC
— Bhakt Prahlad🚩 (@RakeshKishore_l) February 5, 2026
जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें कि दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र अंतर्गत हरिनगर गांव में बीते 30 जनवरी को दो लोगों के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी शुरू हुई जो कि बाद में जातीय विवाद का रूप ले लिया. इस मामले में आरोप लगा है कि 30 जनवरी को जब हेमकांत झा के बहन-बहनोई रास्ते से निकल रहे थे, उसी दौरान कैलाश पासवान नाम का शख्स उनकी गाड़ी को रोक लेता है और फिर गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट होने लगती है. इस दौरान ग्रामीणों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हुआ ये कि कैलाश पासवान ने हेमकांत झा के मकान निर्माण का कार्य किया था. बताया जा रहा है कि इसमें 2 लाख 47 हजार रुपया बाकी रह गया था. तो 30 जनवरी को जब हेमकांत झा के बहन बहनोई जाते दिख गए तो कैलाश पासवान ने उनको रोक लिया और रुपए मांगने लगा.
मामला बस यहीं से बिगड़ गया. इस मामले में पंचायत भी हुई तो वहां पर भी विवाद हुआ. बताया जा रहा है कि दो पासवान परिवारों और ब्राह्मण परिवारों के बीच इसको लेकर हिंसक झड़प तक हो गई. इसके बाद कैलाश पासवान ने गांव के सभी ब्राह्मणों पर मारपीट और गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवा दिया. कैलाश पासवान ने गांव के 70 नमाजद और 150 ब्राह्मणों पर यानि पूरे गांव पर SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया है. इसी के बाद से ये मामला सोशल मीडिया से लेकर हर जगह पर चर्चा का विषय बना हुआ है तो वहीं इस मामले से जुड़े कई वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं.
ब्राह्मण समाज ने लगाया ये आरोप
ब्राह्मण समाज का आरोप है कि दलित समाज के लोग पहले खुद ही दबंगई दिखाते हैं और फिर अगर जरा भी उनका विरोध कर दो तो एससी-एसटी एक्ट का गलत फायदा उठाते हैं और झूठा मुकदमा दर्ज करा देते हैं. इस मामले में एक दलित समाज के व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इस मामले में ब्राह्मणों का पक्ष लिया है और कहा है कि ये एक्ट हमें सुरक्षा के लिए दिया गया था लेकिन अब लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं. तो वहीं अब भाजपा के नेता भी इस मामले में खुलकर उतर गए हैं और इस एक्ट का विरोध कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें-लड़की को लगी गेंद…खिलाड़ी ने फिसलते हुए मांगी माफी; गजब का Video वायरल