यूपी वालों पर महंगाई की चौतरफा मार…पेट्रोल-डीजल, सीएनजी के बाद बिजली भी हुई महंगी हुई; जून से देना होगा इतना बिल

Share News

UP Electricity Price Hike: देश में लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है. तो वहीं यूपी में अब बिजली भी महंगी हो गई है. यानी पेट्रोल, दूध, डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद बिजली ने भी यूपी की जनता को झटका दे दिया है. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली के बढ़े दाम की जानकारी दी है.

UPPCL ने फ्यूल सरचार्ज को 10 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है यानी अब जून में जो भी बिल उपभोक्ता के पास आएगा उसमें 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी बढ़ कर आएगी. तो वहीं बिजली बिल में उपभोक्ताओं को और भी बड़ा झटका ये लगने वाला है कि मार्च महीने के 10 प्रतिशत बकाया की वसूली जून में की जाएगी.

हालांकि जानकारों का कहना है कि ये कोई नया आदेश नहीं है, बल्कि जनवरी 2025 से ही इसको लेकर एक प्रक्रिया चली आ रही थी ये बढ़ोतरी उसी का हिस्सा है. मार्च 2026 महीने के लिए 10% ‘फ्यूल एंड पावर परचेस एडजस्टमेंट सरचार्ज’ (FPPAS) इसका कारण है. इसी को जून 2026 के बिल में जोड़ा जाएगा. 8 जनवरी 2025 को जारी एक अधिसूचना के माध्यम से UP विद्युत नियामक आयोग ने यह नियम बनाया था कि किसी एक महीने का FPPAS चौथे महीने के बिल में जोड़ा जाएगा.

बिजली बिल की बढ़ोतरी के बाद प्राइवेट नौकरीपेशा वाली जनता पर भारी असर पड़ेगा क्योंकि महंगाई तो लगातार बढ़ती जा रही है लेकिन वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही है.

10 रुपये एक्स्ट्रा लगेंगे 100 रुपये के बिजली बिल पर

यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अब तक का सबसे अधिक फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है. महंगी हुई बिजली के बाद अब प्रति 100 रुपये के बिजली बिल पर यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को 10 रुपये अतिरिक्त चुकाना पड़ेगा. मालूम हो कि ये सरचार्ज हर महीने बिजली के बिल में जुड़कर आता है. इस बार ये शुल्क 10 प्रतिशत आएगा. इसलिए उपभोक्ताओं को जून का बिल अधिक चुकाना होगा. तो वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि जून के महीनों के बाद भी UPPCL फ्यूल सरचार्ज बढ़ा सकता है.

यूपी में इसलिए बढ़े बिजली के रेट

बिजली रेट बढ़ने को लेकर बिजली विभाग ने बताया कि बिजली बनाने और इसकी खरीद में अतिरिक्त लागत आ रही है. इसी वजह से फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है, ताकि इसकी भरपाई की जा सके. बिजली विभाग ने बयान में बताया कि मिडिल ईस्ट संकट की वजह से फ्यूल की कीमतें आसमान छू रही हैं. पेट्रोल-डीजल समेत अन्य चीजें के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. यही वजह है कि यूपी में बिजली के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान की हार पर खुद पाकिस्तानियों ने लगाए जमकर ठुमके…Video वायरल; वहीं भारतीय टीम ने बनाया ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड