पाकिस्तान की हार पर खुद पाकिस्तानियों ने लगाए जमकर ठुमके…Video वायरल; वहीं भारतीय टीम ने बनाया ये नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

February 16, 2026 by No Comments

Share News

T20 World Cup 2026: कल जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम से पाकिस्तान बुरी तरह हारा वैसे ही पाकिस्तान के बलोच में जमकर ठुमके लगाए गए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. बता दें कि इस मैच को भारतीय टीम ने 61 रनों से जीता और 20 ओवर पूरे होने से पहले ही पाकिस्तान की पूरी टीम आउट हो गई.

तो वहीं इस मैच के जीतते ही भारतीय टीम न केवल अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की, बल्कि सुपर-8 में जगह बनाने वाली ग्रुप-ए की पहली टीम भी बन गई है. बता दें कि ये मैच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया और यह जीत रिकॉर्ड बुक में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है. इसी के साथ ही इस मैच के साथ ही टीम इंडिया ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज किया है.

दरअसल भारत टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की पहली ऐसी टीम बन गई है जिसने किसी एक प्रतिद्वंद्वी (पाकिस्तान) के खिलाफ 8 जीत दर्ज की हैं. बता दें कि अब तक भारत और पाकिस्तान टीम के बीच कुल 9 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से भारत ने 8 जीते हैं, तो वहीं पाकिस्तान को केवल एक ही मैच में सफलता मिली. यहां बता दें कि वो मैच साल 2021 में खेला गया था. जानकार मानते हैं कि भारतीय टीम का यह रिकॉर्ड इतना अधिक दमदार है कि आज तक किसी भी अन्य टीम ने एक विरोधी टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 6 से ज्यादा जीत नहीं दर्ज की है.

ईशान किशन की बल्लेबाजी ने मचाया धमाल

बता दें कि टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान ने भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. इस पर ईशान किशन की आतिशी पारी की बदौलत 20 ओवर में 175/6 का मजबूत स्कोर भारतीय टीम ने खड़ा कर दिया. ईशान ने महज 40 गेंदों में ताबड़तोड़ 77 रन बनाए. इसके लिए उनको लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया तो वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी संयमित बल्लेबाजी करते हुए 32 रन बनाकर मैच में महत्वपूर्ण योगदान दिया. तो वहीं बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम मात्र 18 ओवर में ही सिमट गई और 114 रन ही बना सकी.

ये भी पढ़ें-लड़की को लगी गेंद…खिलाड़ी ने फिसलते हुए मांगी माफी; गजब का Video वायरल