शहीद चंद्र शेखर आजाद को भारत रत्न से विभूषित किए जाने की मांग…कानपुर में दूध से नहलाई गई प्रतिमा-Video
Chandrashekhar Azad Punyatithi: अंग्रेजों को धूल चटाने वाले देश के क्रांतिकारी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद की आज पुण्यतिथि को देश भर में बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया. इस मौके पर उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत चंद्रशेखर आजाद चौराहा स्थित आजाद वाटिका में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया.
यहां सबसे पहले आजाद की प्रतिमा को दूध व जल से स्नान कराया गया और फिर माल्यार्पण हुआ. कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. सभा में क्षेत्रीय विधायक नीलिमा कटियार ने प्रमुख वक्ता के पद से बोलते हुए कहा कि देश को गुलामी से मुक्त करने में शहीद आजाद के योगदान बलिदान को कभी बुलाया नहीं जा सकता ह.
इस मौके पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वह आजाद का अनुसरण कर देश को विकास की ओर ले जाएं यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. सभा में क्रांतिकारी परिवार के विजय गुप्ता सुरेंद्र पांडे, राजकुमार अग्निहोत्री एवं कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया. सभा की अध्यक्षता करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे निन्नी ने कहा कि आजाद जैसे भारतीय क्रांतिकारियों के महान नायक की याद को बनाए रखने एवं उनके आदर्शों को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि संसद में शहीद आजाद की प्रतिमा लगाई जाए. इस मौके पर उन्हें भारत रत्न से विभूषित करने की मांग की गई.
सभा का संचालन समिति के मंत्री संदीप साहू ने किया.इस मौके पर राजेंद्र श्रीवास्तव, एडवोकेट मनोज दुबे, रवि दत्त मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, तिलक चंदकुरील, हर्षित शुक्ला, रामकुमार अग्निहोत्री, सुधीर साहू, वेदांत पांडे, प्रतिभा साहू, रवि गुप्ता, पुरोहित दीनानाथ द्विवेदी, राजकुमार अग्निहोत्री, सुधींद्र चंद्र पांडे, आरपी गुप्ता, बीडी जयसवाल, माजिद इरशाद आदि लोग मौजूद रहे.
छोड़ अहिंसा की रट बाजी
सबको ठोका बारी बारी
जियो तिवारी जनेऊधारी 🔥🔥
– चंद्रशेखर आजाद तिवारी 🙏 pic.twitter.com/KKvPVNdVMu— ब्राह्मण साहब 🚩🐯 (@BRAHMAN_BR28) February 27, 2026
ये भी पढ़ें-मछली, बकरी आदि का मांस खान वालों को प्रेमानन्द महाराज ने दिया ये जरूरी संदेश-Video