कुम्भ वाली मोनालिसा ने की मुस्लिम लड़के से मंदिर में शादी…डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने किया चौंकाने वाला दावा-Video
Mahakumbh Monalisa News: प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने वाली मोनालिसा भोंसले उस वक्त अचानक चर्चा में आ गई थी जब मीडिया ने उसकी आंखों की तारीफ की थी और इसी के बाद उसे हिंदी फिल्मों के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म “डायरी ऑफ मणिपुर” में बतौर मुख्य भूमिका कास्ट किया और फिल्म भी लगभग बनकर तैयार है कि मोनालिसा ने अचानक फरमान खान नाम के लड़के से केरल के मंदिर में शादी कर ली.
सोशल मीडिया पर मोनालिसा के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में वो कुम्भ में दिख रही हैं और कह रही हैं कि वो बिना माता-पिता के मर्जी के शादी नहीं करेंगी तो वहीं दूसरे वीडियो में वो अपने पति के साथ दिख रही हैं और कह रही हैं कि उनके माता-पिता कहीं और शादी कराना चाहते थे इसलिए केरल में आकर अपने मन से शादी कर ली.
Monalisa Bhonsle, a Rudraksh seller, got fame at Maha Kumbh 2025 due to her innocent looks
She got offers to work in movies and was cast alongside Muhammed Farman Khan, whom she proposed to
Monalisa went to Kerala, asked for protection from her parents, and married Farman… pic.twitter.com/dgqt0Nprrz
— Tushar ॐ♫₹ (@Tushar_KN) March 11, 2026
मोनालिसा की शादी के पीछे पीएफआई का हाथ होने का दावा
तो वहीं ताजा बयान फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा का सामने आया है और उन्होंने दावा किया है कि मोनालिसा की शादी के पीछे पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का हाथ है और यह शादी नहीं बल्कि लव जिहाद है. मिश्रा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर बयान जारी करते हुए कहा कि यह कोई बगावत नहीं बल्कि ‘लव जिहाद’ है. उन्होंने कहा कि वह मोनालिसा को अपनी बेटी मानते थे और उसके करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की थी, लेकिन उसने शादी के बारे में उनको कुछ नहीं बताया. वह इस घटनाक्रम ने मानसिक रूप से आहत हैं और समझ नहीं पा रहे हैं कि फिल्म कैसे पूरी करूं. उन्होंने कहा कि फिल्म पूरी हो चुकी है और एक गाना ही शूट होने को रह गया है. उन्होंने दावा किया कि वह ये फिल्म बंद कर देंगे क्योंकि उनका जमीर गंवारा नहीं करता. करीब 10 करोड़ का बजट अधर में लटक गया है.
The Muslim man, Farman Khan, who married Monalisa, says that his 6-month love with her is equal to 60 years.
With such sweet words, these peacefuls manage to influence Hindu girls. pic.twitter.com/sX5bIbjND2
— Saffron Chargers (@SaffronChargers) March 11, 2026
फरमान PFI का एजेंट
सनोज मिश्रा ने ये भी दावा किया है कि मोनालिसा ने जिस फरमान खान नाम के लड़के से शादी की है, वह कोई मॉडल नहीं है. इसी के साथ ही उन्होंने दावा किया है कि फरमान पीएफआई का एजेंट है. चाहे तो जांच करा लीजिए. इसी के साथ ही उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, मुझे सर तन से जुदा की धमकी दी जा रही है. पीएफआई ने जाल बिछाकर मोनालिका का केरल में लव जिहाद कराया है.
महाकुंभ वाली मोनालिया का मुस्लिम पति UP के #बागपत से है
“हिंदू रीतिरिवाज से शादी हुई है. बुआ के लड़के से मेरी शादी कराना चाहते है. वह तो मेरा भाई लगा. मेरे पापा यहीं है, मगर उन्होने शादी अटेंड नही की. मैं सब धर्मों को एक मानती हूं. हमने धर्म नही बदला है.”
-मोनालिसा@PTI_News pic.twitter.com/nhKxwuw88L
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) March 12, 2026
मोनालिसा का सामने आया बयान
इस पूरे विवाद के बाद मोनालिसा का बयान सामने आया है जिसमें मोनालिसा ने कहा है कि फरमान शादी नहीं करना चाहते थे. उसने ही उनको शादी करने के लिए मजबूर किया. चूंकि वह हिंदू है इसलिए मंदिर में जाकर शादी की. मोनालिसा ने कहा कि उनके पिता भी केरल में हैं लेकिन शादी में नहीं आए क्योंकि वो नाराज हैं, लेकिन बाद में वो उनको मना लेंगी. मोनालिसा ने कहा कि परिवार वाले उनकी शादी बुआ के बेटे से करा रहे थे जबकि वो उनका भाई है तो वो शादी के लिए राजी नहीं थीं. वहीं फरमान का दावा है कि उन्होंने मोनालिसा की मर्जी से शादी की है. उसकी खुशी के लिए ही मंदिर में शादी की क्योंकि मोनालिसा हिंदू है.
बागपत का रहने वाला है मोनालिसा का मुस्लिम पति
सोशल मीडिया पर वायरल खबरों के मुताबिक, मोनालिसा का मुस्लिम पति फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से है. तो वहीं मोनालिसा का कहना है कि वह सब धर्मों को मानती हैं. इसी के साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया है कि मुस्लिम लड़के से शादी करने के लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन नहीं किया है. वह बोली कि हमने धर्म नहीं बदला है.
कुछ नेताओं ने मोनालिसा और उसके पति को एक फोटो फ्रेम दिया जिसमें लिखा है कि – “This is our real Kerala Story”
यस! यही तो सब कह रहे हैं कि- This is “real Kerala Story”
— Shubham Shukla (@Shubhamshuklamp) March 12, 2026
महाकुंभ से फिल्म तक का एक साल में तय किया सफर
बता दें कि पिछले साल यानी 2025 के महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को देखकर सनोज मिश्रा उनकी सादगी से प्रभावित हो गए थे और इसीलिए अपनी फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर में अभिनेत्री के रूप में उनको लॉन्च करने का फैसला किया था. सनोज ने एक साक्षात्कार में बताया कि मोनालिसा की शादी से वह बेहद दुखी हैं क्योंकि फिल्म रिलीज को तैयार है. इसके लिए उन्हें कर्ज भी लेना पड़ा लेकिन अब सब कुछ खत्म होता दिख रहा है. इस पूरे मामले में उन्होने साजिश का आरोप लगाया है.
मोनालिसा की अचानक शादी की खबर सुनकर फिल्म डायरेक्ट “सनोज मिश्रा” सामने आए जिन्होंने मोनालिसा को फ़िल्म के लिए साइन किया था।
जो “लव जिहाद” वाली फ़िल्म में काम करने वाली थी ख़ुद शिकार हो गई 😓
जिनकी ज़्यादातर फ़िल्में लव जिहाद और धर्म परिवर्तन पर ही होती हैं।
उनका वक्तव्य सुनिए। pic.twitter.com/yCzp3CLOpj
— शिवन्या 🌷🩷 (@shivanya35) March 12, 2026
भारत में बैन है पीएफआई
बता दें कि पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) एक कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन था. 2006 में यह संगठन स्थापित हुआ था और दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के नाम पर कार्य करने का दावा करता था लेकिन इस पर हिंसक वारदातों और कट्टरपंथ फैलाने के कई गंभीर आरोप लगने के बाद भारत सरकार ने सितंबर 2022 में आतंकवाद को वित्तपोषित करने, गैरकानूनी गतिविधियों, देश की सुरक्षा व अखंडता के लिए खतरा होने की वजह से 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था.
मोनालिसा, वो वायरल कुंभ गर्ल
मशहूर होने से पहले: मैं अपने माता-पिता की इच्छा के अनुसार शादी करूंगी
मशहूर होने के बाद: माता-पिता की इच्छा के विरुद्ध फरमान खान से शादी कर ली 🤡
मुझे समझ नहीं आता, इतने सारे बुरे उदाहरण होने के बावजूद लड़कियां जिहाद के जाल में क्यों फंस रही… pic.twitter.com/cEVSEXmJl5
— 🇮🇳Jitendra pratap singh🇮🇳 (@jpsin1) March 12, 2026